उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने अपनी तमाम मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया. इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे छात्रों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई , आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जेई और एई की भर्ती जल्द जारी करने की मांग कर रहे थे. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद देहरादून में भी छात्रों ने परीक्षाओं की भर्ती जल्द जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सचिवालय की तरफ बढ़ रही छात्रों की भीड़ को पुलिस ने किसी तरह रास्ते में ही रोक लिया.
पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेट्स भी लगाए थे. जैसे ही छात्र बैरिकेट्स पर पहुंचे उसके बाद पुलिस के साथ उनकी जमकर धक्का मुक्की हुई , छात्र लगातार मांग कर रहे थे कि सरकार जल्द परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करे. छात्र आंदोलन में आए छात्रों का कहना था कि उनकी मांग यही है कि भर्ती परीक्षा जो भी हो, वह बिना धांधली और बिना लीक के हो.
छात्रों ने बताई प्रदर्शन की वजह
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जेई और एई समेत अन्य पदों पर जल्द से जल्द भर्ती विज्ञापन निकल जाए और नियमित भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए ताकि युवाओं का साल बर्बाद ना हो. छात्रों ने कहा कि हमें परीक्षा की तैयारी करते हुए 6 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी भी भर्ती कैलेंडर जारी नहीं किया गया है. लगातार कई पेपर लीक हो चुके हैं, ऐसे में हमारा भविष्य क्या होगा इसलिए हम इस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं.
धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह यहीं पर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे उनका कहना था कि उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने जब से छात्रों की आवाज उठाई है, तब से परीक्षाएं हुई हैं और उनका परिणाम भी घोषित हुआ है, लेकिन अभी भी बहुत सारी ऐसी परीक्षाएं हैं जिनका कैलेंडर जारी नहीं किया गया है राम कंडवाल ने कहा कि उनकी मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली ना हो.
ये भी पढ़ें - राजनीतिक आंदोलन को सोशल मीडिया पर सपोर्ट न करें, आईआईटी रुड़की की छात्रों को नसीहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं