विज्ञापन
11 minutes ago

UPTET 2026 Exam Live Update:  2 जुलाई से शुरू हुई यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 का आज दूसरा दिन है. कल एग्जाम सभी केंद्रों पर शांति से संपन्न हुआ है. पहले दिन की दोनों पालियों में कुल 8,07,636 उम्मीदवारों को परीक्षा देनी था. जिसमें से कुल 6,84,614 यानी 84.76% अभ्यर्थियों  एग्जाम देने पहुंचे. वहीं आज भी ये एग्जाम दो पालियों में हो रहा है. परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं. हर एक उम्मीदवारों की अच्छे से चेकिंग की जा रही है, उसके बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है.

UPTET 2026 Exam Live Update-

UP TET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल देखें

UPTET Exam special Train: नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने 2 जुलाई से 4 जुलाई तक होने वाली UPTET परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है. इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

ओरिजिनल ID प्रूफ, एडमिट कार्ड और पेन ले जाने की अनुमति

मुस्लिम कॉलेज सेंटर पर TET परीक्षा के ACS आफताब आलम कहते हैं, “यह जूनियर-लेवल के शिक्षकों के लिए TET परीक्षा है.  सुबह 7:15 बजे एंट्री शुरू हुई और 8:45 बजे तक चली. यहां सरकार के सभी नियमों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है. कोई समस्या नहीं है. अंदर सिर्फ़ तीन चीज़ें ले जाने की इजाज़त है. ओरिजिनल ID प्रूफ, एडमिट कार्ड और पेन. बाकी सभी सामान बैग में रखने का इंतज़ाम किया गया है... मोबाइल फ़ोन और बैग अलग-अलग जमा किए जा रहे हैं. 

UPTET Exam 2026 Live Updates: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे उम्मीदवार

UPTET Exam 2026 Live Updates: UP TET 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं.

UPTET Exam: कुल 20 लाख उम्मीदवार देंगे एग्जाम

UPTET Exam कुल 20 लाख उम्मीदवार देने जा रहे हैं. कल हुए एग्जाम में 6 लाख के करीब उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UPTET Exam, UPTET Exam Dates July 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com