विज्ञापन

UPTET Answer Key में बोनस नंबर कब और कैसे मिलते हैं? जानें नियम

UPTET 2026 एग्जाम का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी किया जा सकता है. प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है और रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इस समय प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और इस प्रक्रिया के दौरान बोनस अंक मिलने का मौका भी होता है.

UPTET Answer Key में बोनस नंबर कब और कैसे मिलते हैं? जानें नियम
UPTET answer key जारी कर दी गई है.

UPTET 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है और आपत्ति दर्ज करवाने की विंडो भी खोल दी गई है. ये विंडो 14 जुलाई तक खुली हुई है. किसी उम्मीदवार को अगर लगता है कि प्रोविजनल आंसर-की में किसी सवाल का उत्तर सही नहीं दिया गया है, तो वो आपत्ति दर्ज कर सकता है. आयोग समीक्षा के बाद UPTET 2026 फाइल आंसर-की जारी करेगा. क्या आपको पता है कि आपत्ति दर्ज करने की इस प्रक्रिया में अगर बोर्ड को आंसर की समीक्षा के बाद किसी प्रश्न में गलती मिलती है, तो ऐसी स्थिति में बोनस अंक (Grace Marks) मिलने का मौका होता है.

UPTET 2026 एग्जाम 2 जुलाई से 4 जुलाई तक हुआ था. ये एग्जाम कुल 5 पालियों में हुआ था. सभी पालियों के प्रश्न पत्रों की प्रोविजनल आंसर की आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर जारी की गई है. इस लिंक पर जाकर आप आंसर की चेक कर सकते हैं. किसी सवाल में या उसके उत्तर में अगर कोई गलती मिलती है. तो पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. जो कि 14 जुलाई रात 12 बजे तक ही दर्ज की जा सकेगी. 

कैसे लिया जाता है फैसला

प्रश्न पत्र के किसी भी सवाल पर कोई गलती होने पर आयोग की विशेषज्ञ समिति उसकी समीक्षा करती है. सवाल के अगर एक से अधिक सही उत्तर पाएं जाएं, तो ऐसी स्थिति में एक्स्ट्रा नंबर दिए जाते हैं. इतना ही नहीं पेपर में अगर किसी सवाल के आंसर का विकल्प उपलब्ध न हो, तो भी बोनस अंक दिए जाते हैं. वहीं अगर दर्ज की गई आपत्तियां गलत पाई जाती हैं, तो किसी भी तरह के बोनस नंबर नहीं दिए जाते हैं.

कब आएगा रिजल्ट

UPTET 2026 की फाइनल आंसर की रिजल्ट से कुछ दिन पहले ही जारी की जाएगी, जिसके आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. जुलाई के आखिर तक ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- UPTET Answer Key 2026: पेपर 1 और पेपर 2 के सभी सेट की आंसर-की जारी, ऐसे करें फटाफट डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uptet Answer Key Official, UPTET 2026, UPTET 2026 Eligibility, UPTET 2026 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com