गोरखपुर: शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) को लेकर गोरखपुर में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार व्यवस्था अच्छी है. पेपर भी अच्छे आया. कुछ प्रश्न कठिन थे पर आसानी से हो गए. अभ्यर्थियों ने कहा कि बावजूद इसके उनके मन में डर है कि ऐसा ना हो कहीं परीक्षा देते हुए पेपर ना लीक हो जाए. पर ऐसा कुछ नहीं हुआ, सब ठीक है.
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हुई. पहली पारी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि कोई भी परीक्षा में बदमाशी करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गोरखपुर शहर में यूपी TET परीक्षा के केंद्र
गोरखपुर शहर में यूपी TET परीक्षा के लिए कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई तक दो पालियों में चल रही है. तीन दिन तक चलने वाले परीक्षा में 72,020 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. सभी केंद्रों पर पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक व्यवस्था की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है ताकि नकल विहीन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी तैयारी पहले से थी. यहां पर पहुंचने के बाद भी परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था भी काफी अच्छी मिली. पेपर थोड़ा टफ था पर हो गया. अभ्यर्थियों ने बताया कि कि कुछ मन में डर था कि परीक्षा को लेकर कि पेपर तो हम लोग दे रहे हैं कही पेपर देते-देते पेपर लीक की सूचना न मिल जाए.
पांच पालियों में हो रहा TET का एग्जाम
गोरखपुर के एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- 'पूरे प्रदेश में 2 तारीख से लेकर 4 तारीख तक पांच पालियों में TET का एग्जाम होगा. पुलिस और प्रशासन द्वारा सारी व्यवस्थाएं की गई हैं. गोरखपुर जिले में 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. सुरक्षा के दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है'.
उन्होंने कहा, 'सारे सेंटर को सेनेटाइज किया गया. सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखी जा रही है. जहां पर संवेदनशील स्थान है, वहां पर QRD लगाया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था को मेंटेन करने के लिए ट्रैफिक के जवान लगाए गए हैं. नकल विहीन परीक्षा कराने के साथ अगर परीक्षा में कोई किसी तरह का बदमाशी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं