विज्ञापन

UP TET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, देख लीजिए रूट और टाइम

UPTET Exam special Train: नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने 2 जुलाई से 4 जुलाई तक होने वाली UPTET परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है. इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

UP TET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, देख लीजिए रूट और टाइम
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं ट्रेनें.

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 आज यानी 2 जुलाई से शुरू हो गई है जो कि 3 दिनों तक चलने वाली है. परीक्षा में पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) इस परीक्षा को करवा हा है. जो कि 2 जुलाई से 4 जुलाई तक 60 जिलों में होगी. इस एग्जाम को कुल 5 शिफ्टों में करवाया जाएगा. प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) तथा उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षक बनने के लिए ये एग्जाम पास करना अनिवार्य है. ये परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन शुरू की है. स्पेशल ट्रेनों का रूट भी जारी कर दिया है. 

नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ डिवीज़न ने एक्स पर ट्रेनों से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, "UPTET परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 और 3 जुलाई 2026 को स्पेशल अनरिजर्व्ड परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये स्पेशल ट्रेन लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर से चलेंगी". 

आज पहली पाली की परीक्षा हुई शुरू

वहीं आज प्रयागराज में परीक्षा 53 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई है. उम्मीदवारों को सख्त सुरक्षा जांच के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया है. परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जौनपुर से परीक्षा देने पहुंचे एक उम्मीदवार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैं यूपी टीईटी की परीक्षा देने आया हूं. यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा, "हम यहां यूपी टीईटी का पेपर देने आए हैं. यहां की व्यवस्था काफी बढ़िया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एक अन्य परीक्षार्थी ने कहा, "सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है. मेरी तैयारी पूरी है, लेकिन पेपर आसान होगा या कठिन, इसका पता परीक्षा देने के बाद ही चले."

हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी में परीक्षा पूरी तरह हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था है. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, जैमर और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. उन्नाव में परीक्षा 7 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जहां 2,352 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं. प्रतापगढ़ में टीईटी परीक्षा 18 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई है. जिले में 44,700 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET Exam, Railway, UPTET Exam Date And Shift Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com