UP PGT Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP PGT एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के 319 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा. आइए जानते हैं कि कैसे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें किन बातों का ख्याल रखना होगा.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर 'UP PGT Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और पासवर्ड दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
- इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और दो प्रिंटआउट ले लें
यूपी पीजीटी परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- कुल पद - 624
- परीक्षा की तारीख - 9 और 10 मई 2026
- परीक्षा का माध्यम - ऑफलाइन (पेन-पेपर)
- प्रश्नों के प्रकार - वस्तुनिष्ठ (MCQs)
- निगेटिव मार्किंग - नहीं है
- परीक्षा का समय - 2 घंटे
- आधिकारिक वेबसाइट- upessc.up.gov.in
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपी पीजीटी परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 09:30 से 11:30 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 से 04:30 तक होगी. उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, एक वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं. एडमिट कार्ड में ्अगर किसी भी तरह की कोई गलती है तो तुरंत आयोग के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें.
चार लाख से ज्यादा उम्मीदवार
इस बार यूपी पीजीटी परीक्षा में चयन काफी मुश्किल हो सकता है और कटऑफ बहुत ज्यादा ऊपर जा सकती है. कुल 624 सीटों के लिए लगभग 4,64,605 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. यानी एक सीट के लिए करीब 744 उम्मीदवार मैदान में हैं.
JEE Advanced 2026 पास छात्रों के लिए खुशखबरी, IIT मद्रास में सीधे मिलेगा एडमिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं