UP Bharti Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं, जिससे एग्जाम को और भी फुलप्रूफ बनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अब सभी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को अब से चार सेट में तैयार किया जाएगा. अबतक इसे तीन सेट में तैयार किया जाता था, इसके साथ ही अलग-अलग रंगे के लिफाफे में एक सीकरेट कोड के साथ एग्जाम सेंटर भेजा जाएगा. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में बदलाव को लेकर अध्यादेश-2025 विधेयक संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट ने आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.
पहले ये थी पेपर सेट करने की व्यवस्था
अबतक इन प्रश्नपत्र को तीन पेपर में सेट किया जाता था. लेकिन इसे अब सेटों में बनवाने की व्यवस्था की गई है. इन सवालों को चार अलग-अलग एक्पर्ट द्वारा तैयार किया जाएगा. पेपर सेट करने के लिए परीक्षा नियंत्रक किसी विषय के किसी भी एक प्रश्नपत्र को मुहरबंद लिफाफे को बिना खोले चुनेगा और उसे छापने के लिए भेजेगा. इसे छापने वाला ही इसका प्रूफ भी पढ़ाएगा. एग्जाम में किसी भी तरह की पेपर लीक जैसी दिक्कत न हो इसके लिए उम्मीदवारों के लि राज्य सरकार हर कोशिश कर रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यूपी भर्ती परीक्षा 2025
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के तकरीबन 1500 पदों पर जल्द ही भर्तियां शुरू होने वाली है. इन पदों को भरने के लिए आयोग को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अधियाचन भेजा जा चुका है. इस भर्ती के जरिए महिला और पुरुष दोनों के लिए भर्तियां निकाली गई है. जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह के बाद इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. अगर आप इस वैकेंसी के लिए योग्यता रखते हैं तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अप्लाई कर लें. अपनी तैयारी अभी से ही शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें-UP में आने वाली है 1500 पदों पर बंपर भर्तियां, इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के लिए जारी होगा भर्ती नोटिफिकेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं