विज्ञापन

कैट फिश और डॉग फिश क्या होती है? UPPSC इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल

UPPSC इंटरव्यू में कई दिलचस्प सवाल पूछे जा रहे हैं. नोएडा की करिश्मा चौहान से सब्जेक्ट बेसिक्स, भारत की विदेश नीति, LPG सुधार और पर्सनैलिटी से जुड़े सवाल पूछे गए.

कैट फिश और डॉग फिश क्या होती है? UPPSC इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल
UPPSC इंटरव्यू के सवाल

UPPSC Interview Questions: हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स UPPSC एग्जाम में शामिल होते हैं. इन दिनों UPPSC इंटरव्यू 2024 चल रहा है, जिनमें कैंडिडेट्स से कई दिलचस्प सवाल पूछे जा रहे हैं. इस बार के कई सवाल तैयारी कर रहे छात्रों का ध्यान खींच रहे हैं. ऐसे ही कई क्वेश्चन नोएडा की करिश्मा चौहान से भी इंटरव्यू पैनल ने पूछे, जिन्होंने अपने पहले ही अटेम्ट में इंटरव्यू तक पहुंचकर साबित कर दिया कि सही तैयारी और साफ सोच बहुत मायने रखती है. आइए जानते हैं उनसे किस तरह और क्या-क्या सवाल पूछे गए.

करिश्मा चौहान ने किस सब्जेक्ट से पढ़ाई की है

करिश्मा चौहान इंग्लिश मीडियम बैकग्राउंड से हैं. उन्होंने जूलॉजी ऑनर्स से ग्रेजुएशन और पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया. UPPSC इंटरव्यू में उनसे सब्जेक्ट के साथ-साथ जनरल और पर्सनैलिटी बेस्ड सवाल भी पूछे गए. इसके अलावा हॉबी से रिलेटेड क्वेश्चन भी आए.

UPPSC इंटरव्यू में कौन-कौन से सवाल पूछे गए

एकेडमिक बैकग्राउंड से जुड़े सवाल

इंटरव्यू बोर्ड ने करिश्मा के ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन विषयों से सीधे सवाल किए. जूलॉजी बैकग्राउंड होने पर उनसे जीव विज्ञान से जुड़े कॉन्सेप्ट पूछे गए. जिनमें पहला सवाल था, डार्विन की थ्योरी क्या है? इसे एक्सप्लेन करिए. उनसे दूसरा सवाल पूछा गया, कैट फिश और डॉग फिश क्या होती हैं? इनके बेसिक फीचर्स बताइए.

पॉलिटिकल और इकोनॉमिक समझ

1. USSR (Union of Soviet Socialist Republics) के बाद LPG (Liberalisation, Privatisation, Globalisation) रिफॉर्म क्यों आए? भारत जैसे देश में यह मॉडल कितना सही है?

2. क्या भारत वैश्विक स्तर पर अकेला खड़ा है?

3. भारत-रूस संबंध और चीन से जुड़े विवाद क्या हैं?

पर्सनैलिटी और लाइफस्टाइल से जुड़े सवाल

1. आप कुकिंग में क्या बना लेती हैं?

2. SDM बनने के बाद क्या-क्या काम करना चाहेंगी?

क्या नहीं पूछा गया?

करिश्मा चौहान से उनके इंटरव्यू में न तो ज्यादा करंट अफेयर्स पर दबाव डाला गया और न ही सिचुएशन बेस्ड ट्रिकी सवाल पूछे गए. इससे साफ है कि इंटरव्यू बोर्ड कैंडिडेट की बेसिक समझ और पर्सनालिटी को ज्यादा प्रॉयरिटी देता है.

इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया तो बर्बाद हो जाएगा करियर, UGC ने बता दिया फर्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPPSC Interview Questions, UPPSC, UPPSC Interview Pattern 2026, UPPSC Personality Test, Uppsc Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com