विज्ञापन

UP Board Result 2026: पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा 10वीं का रिजल्ट, इंटर में इतने फीसदी की गिरावट

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है. छात्र इसके अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP Board Result 2026: पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा 10वीं का रिजल्ट, इंटर में इतने फीसदी की गिरावट
UP Board 10th 12th Result 2026: पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है. बोर्ड रिजल्ट का इंतजार 50 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे थे, जिसे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया. इस बार 10वीं का पासिंग पर्सेंट कुल 90.42 रहा, जबकि 12वीं में 80.38 % छात्रों ने बाजी मारी है. यानी पिछले साल के मुकाबले हाईस्कूल का रिजल्ट बेहतर रहा है, लेकिन 12वीं के रिजल्ट में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था और उसके मुकाबले इस साल छात्रों ने कैसा प्रदर्शन किया है. 

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 2025 में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी. यानी पिछले साल हाईस्कूल के छात्रों का प्रदर्शन तो अच्छा रहा था, लेकिन इंटर में रिजल्ट उतना बेहतर नहीं था. पास होने वाले विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्राएं शामिल थीं. 

पिछले साल के मुकाबले लड़के और लड़कियों का रिजल्ट 

पिछले साल के मुकाबले लड़के और लड़कियों के रिजल्ट की तुलना करें तो 12वीं में 2025 में 86.37 प्रतिशत लड़कियों और 76.60 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी थी. जबकि इस साल 12वी में लड़कियों का पास प्रतिशत 86.32 रहा है. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.04 रहा. पिछले साल 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87 परसेंट रहा था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 86.66% था. इस बार यानी 2026 में  10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 90.42 % रहा है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 87.30 रहा है, वहीं लड़कियों का 93.76 प्रतिशत रहा है.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • 'UP Board Class 10th/12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Roll Number और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले सकते हैं.

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • सबसे ऊपर दिख रहे UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upresults.nic.in, Upmsp Edu In 2026, UP Board 10th 12th Result, UP Board Pass Percentage 2026, Up Board Pass Percentage Comparison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com