विज्ञापन

28 जुलाई को होगी UP बोर्ड 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

UPMSP की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10 की कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सुबह होगी. जबकि कक्षा 12 की कम्पार्टमेंट परीक्षा दोपहर के समय पर होगी.

28 जुलाई को होगी UP बोर्ड 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, ये परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी. कक्षा 10 का कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट एग्जाम सुबह की शिफ्ट में होगा. वहीं 12वी का कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट एग्जाम दोपहर की शिफ्ट में लिया जाएगा. जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है , साल 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट और इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को होगी. UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे, जहां से इन्हें डाउनलोड किया जाएगा.  

कितने बजे शुरू होगी परीक्षा

हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट/ कम्पार्टमेन्ट परीक्षाएं  28 जुलाई को सुबह की शिफट में होगी. जो कि 08:30 से 11:45 बजे तक है.  इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षाएं 28 जुलाई को दोपहर 02:00 से 05:15 बजे तक होगी. एग्जाम वाले दिन उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा. 

करना होगा इन नियमों का पालन

कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट एग्जाम को लेकर UPMSP ने जिला अधिकारियों के लिए निर्देश भी जारी किए हैं. जिनमें कहा गया है कि एग्जाम को पूरी निगरानी के साथ करवाना होगा. प्रश्न पत्र रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्ट्रांग रूम की CCTV निगरानी के ज़रिए चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी. परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा वाले CCTV कैमरे चालू रहेंगे. एग्जाम देने आए ​​उम्मीदवारों को बिना तलाशी के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह से रोक होगी. 

ये भी पढ़ें- Mumbai School Closed: भारी बारिश के कारण आज ठाणे, पालघर समेत कहां-कहां रहेंगे स्कूल और कॉलेज बंद, जानें अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Board Compartment Exam, UP Board Exam 2026 Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com