UP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा की आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 6 जून से 27 जून 2026 तक चलेगी. इसलिए छात्र समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें. आवेदन करते हुए शुल्क का भुगतान भी करना होगा. कक्षा 10 इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट देने वाले छात्रों को 256.50 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे. वहीं कक्षा 12 कम्पार्टमेंट के लिए 306 का शुल्क लगेगा.
कैसे अप्लाई करें?
- UP बोर्ड क्लास 10 और 12 कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए जो स्टूडेंट्स अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
- यहां पर कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट का लिंक होगा. जिसपर क्लिक करना होगा.
- अपनी कक्षा का चुनाव करना होगा, जिस विषय का एग्जाम देना है वो चुनना होगा.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस जाम करनी होगी.
10वीं क्लास के इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट एग्जाम के नियम
जो छात्र एक विषय में फेल हुए हैं, वे उस विषय को पास करने या अपना कुल ग्रेड बेहतर करने के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. वहीं जो स्टूडेंट्स ज़्यादा से ज्यादा दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं, वे कम्पार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
12वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम के नियम
ह्यूमैनिटीज़, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के वो बच्चे जो सिर्फ एक विषय में फेल हुए हैं, वो आवेदन कर सकते हैं. अगर कोई छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे फेल माना जाएगा. उसे दोबार से उसी क्लास की पढ़ाई करनी होगी और साल 2027 की बोर्ड परीक्षा में बैठना होगा.
छात्र इस लिंक पर सीधा जाकर भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं- UP बोर्ड 10वीं, 12वीं कम्पार्टमेंट 2026 आवेदन फॉर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं