NEET PG Registration Correction Window : NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने उन उम्मीदवारों को आवेदन में हुई कुछ गलतियों को सुधारने का मौका दिया है, जिनकी फोटो, सिग्नेचर या अंगूठे के निशान की इमेज तय नियमों के अनुसार अपलोड नहीं हुई है. ऐसे उम्मीदवारों के लिए सेलेक्टिव एडिट विंडो 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी.
समय सीमा खत्म होने के बाद गलती सुधारने का मौका नहीं मिलेगा, जिससे रजिस्ट्रेशन रद्द होने का खतरा बढ़ जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को अभी अपने आवेदन की जानकारी और अपलोड की गई इमेज ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए. NBEMS की पिछली ऑफिशियल सूचनाओं में भी गलत इमेज ठीक न करने पर रजिस्ट्रेशन खारिज होने की चेतावनी दी गई है.
फोटो में ये गलती पड़ सकती है भारी
आवेदन में अपलोड की गई फोटो का तय Image Upload Instructions के मुताबिक होना जरूरी है. गलत फॉर्मेट, खराब क्वालिटी या तय स्टैंडर्ड्स के अनुसार नहीं होने वाली फोटो समस्या पैदा कर सकती है. NBEMS के निर्देशों के अनुसार, तय नियमों का पालन नहीं करने वाली इमेज रजिस्ट्रेशन रद्द का कारण बन सकती है.
सिग्नेचर और थंब इम्प्रेशन भी करें चेक
कई उम्मीदवार फोटो पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सिग्नेचर और थंब इम्प्रेशन में हुई गलती को नजरअंदाज कर देते हैं. NBEMS की ओर से जारी निर्देशों में इन दोनों इमेज को भी तय तरीके से अपलोड करना जरूरी बताया गया है.
नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी में न हो गलती
उम्मीदवारों को आवेदन में अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी और दूसरी व्यक्तिगत जानकारी भरते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए. डॉक्युमेंट्स में दर्ज जानकारी से इन डिटेल्स का मिलान कर लेना बेहतर है. NBEMS की आवेदन प्रक्रिया में कुछ जानकारियों को एडिट विंडो के दौरान बदलने की अनुमति नहीं होती.
फर्जी जानकारी या गलत डॉक्युमेंट्स से बचें
उम्मीदवारों को किसी भी तरह की गलत या फर्जी जानकारी नहीं देनी चाहिए. NBEMS के नियमों के अनुसार, गलत या फैब्रिकेटेड रिकार्ड्स मिलने पर आवेदन पर कार्रवाई हो सकती है और भविष्य की परीक्षाओं से भी डिबार किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें - NEET PG 2026: कई उम्मीदवारों को मिला गलत टेस्ट-सिटी का SMS, NBEMS ने पेश की सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं