विज्ञापन

UGC NET 2026 Answer Key का इंतजार खत्म? जानें स्कोर कैसे चेक करें और हर सवाल की Objection Fees

अगर किसी सवाल के एक से ज्यादा सही ऑप्शन हैं, तो कोई भी सही ऑप्शन चुनने वाले उम्मीदवारों को पूरे अंक मिलेंगे. अगर कोई सवाल हटा दिया जाता है, तो भी उसके नंबर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए UGC NET पोर्टल चेक करते रहें.

UGC NET 2026 Answer Key का इंतजार खत्म? जानें स्कोर कैसे चेक करें और हर सवाल की Objection Fees
ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए चैलेंज किए गए हर सवाल के लिए तय 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस जमा करें.

UGC NET Answer Key 2026 : जून महीने में हुई यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं. उम्मीदवारों को उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है. हालांकि एनटीए की तरफ से तारीख और समय की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद है कि आंसर की के साथ रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जल्द ही जारी किए जाएंगे.

UGC NET आंसर की 2026 कैसे देखें?

  • ऑफिशियल UGC NET वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • UGC NET जून 2026 आंसर की लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  • प्रोविज़नल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
  • आंसर की डाउनलोड करें और जवाबों की तुलना करें.
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.

UGC NET प्रोविजनल आंसर पर कैसे दर्ज करें आपत्ति

  • अपनी क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग इन करें.
  • उस सवाल को चुनें जिसे आप चैलेंज करना चाहते हैं.
  • अगर जरूरत हो, तो सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए चैलेंज किए गए हर सवाल के लिए तय 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस जमा करें.
  • अब चैलेंज सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

मार्किंग स्कीम क्या है

  • हर सही जवाब के लिए 2 अंक मिलते हैं.
  • गलत जवाबों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.
  • बिना जवाब दिए या अटेंप्ट न किए गए सवालों के लिए कोई नंबर नहीं मिलेगा.

अगर किसी सवाल के एक से ज्यादा सही ऑप्शन हैं, तो कोई भी सही ऑप्शन चुनने वाले कैंडिडटे को पूरे नंबर मिलेंगे. अगर कोई सवाल हटा दिया जाता है, तो उसे अटेंप्ट करने के भी नंबर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आंसर की जारी होने और ऑब्जेक्शन विंडो से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक UGC NET पोर्टल चेक करते रहें. 

कब हुई थी परीक्षा

UGC NET जून 2026 की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून और 5 जुलाई 2026 को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे साथ ही तय समय के अंदर प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकेंगे. ऐसे में आइए आपको बताते हैं आंसर की देखने और ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का तरीका स्टेप बाय स्टेप.

यह भी पढ़ें- AIIMS NORCET 11 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 13 अगस्त है लास्ट डेट, SC/ST उम्मीदवारों को वापस मिलेगी फीस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ugc Net 2026, UGC NET 2026 Answer Key, Ugc Net 2026 Answer Key Direct Link, Ugc Net 2026 Answer Key Fee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com