विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2025

Tripura Board Result 2025: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को 12 बजे होगा जारी, सेव कर लें ये लिंक

Tripura board Result 2025 Date: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10, 12 के परिणाम 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है.

Tripura Board Result 2025: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को 12 बजे होगा जारी, सेव कर लें ये लिंक
नई दिल्ली:

Tripura board Result 2025 Date: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10, 12 के परिणाम 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है. 30 अप्रैल को परिणाम दोपहर 12 बजे निर्धारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में TBSE 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 की घोषणा करेगा. बोर्ड उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदरसा फाजिल और मदरसा आलिम परीक्षा 2025 के परिणाम भी घोषित करेगा.

त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in के माध्यम से अपने TBSE माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे.आधिकारिक नोटिस के अंग्रेजी अनुवाद में कहा है, “त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 2025 में आयोजित उच्चतर माध्यमिक, माध्यमिक, मदरसा फाजिल और मदरसा आलिम परीक्षाओं के परिणाम 30 अप्रैल, 2025 (बुधवार) को दोपहर 12 बजे बोर्ड के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे.

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2025 को पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 नंबर लाने होंगे. कुल मिलाकर न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करने होंगे. एक या दो विषयों में फेल होने वाले लेकिन 150 अंकों के कुल योग को पूरा करने वाले छात्रों को टीबीएसई 10वीं की पूरक परीक्षा देनी होगी, जबकि दो से अधिक विषयों में फेल होने वालों को अगले साल फिर से परीक्षा देनी होगी.

पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल, टीबीएसई कक्षा 12 के लिए कुल पास प्रतिशत 79.27 प्रतिशत था, जिसमें 25,350 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों में, 33,739 छात्र उपस्थित हुए और पास प्रतिशत 87.54 प्रतिशत रहा.

ये भी पढ़ें-MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura Board 10th, Tripura Board 12th Result, Tripura Board 2021, Board Result, Board Result 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com