Tripura Board 10th 12th Result: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं (HS) का रिजल्ट 8 मई को जारी किया जाएगा. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नतीजे दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in के अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एनडीटीवी छात्रों के लिए क्यूआर कोड भी लेकर आया है, जिससे उन्हें रिजल्ट देखने में आसानी होगी. आइए जानते हैं कि रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और इस साल कितने छात्रों ने परीक्षा दी है.
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
tbresults.tripura.gov.in
tbse.tripura.gov.in
ndtv.in
digilocker.gov.in
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Madhyamik Result 2026' (10वीं के लिए) या 'Higher Secondary Result 2026' (12वीं के लिए) के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें.
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट को यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट लेकर रख लें
कुल इतने छात्रों ने दी है परीक्षा
त्रिपुरा बोर्ड परीक्षाएं इस साल कुल 50,000 से ज्यादा छात्रों ने दी हैं. ये सभी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 24 मार्च के बीच हुई थीं. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. पिछले साल कक्षा 10वीं में 86.53% छात्र पास हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 79.29% रहा था.
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट में आपका नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, हर विषय में मिले अंक, ग्रेड और आपका रिजल्ट स्टेटस होगा. अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत स्कूल को सूचना दें. रिजल्ट के कुछ दिन बाद स्कूलों से असली मार्कशीट लेनी होगी. फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा या कॉपी रीचेक का विकल्प दिया जाएगा.
CBSE 12वीं का रिजल्ट इन पांच वेबसाइट्स पर देख सकते हैं छात्र, इस तारीख तक जारी होने की उम्मीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं