विज्ञापन

महंगी कोचिंग नहीं, इन सरकारी स्कूलों से निकल रहे IITian और डॉक्टर, जानिए देश के टॉप Government Schools

अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि सरकारी स्कूलों की पढ़ाई सही नहीं होती है. इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने से उनका भविष्य उज्जवल नहीं बनता है. अगर आपकी भी यही सोच है, तो इसे बदल दें. क्योंकि हमारे देश के कई सरकारी स्कूल पढ़ाई के मामले में प्राइवेट स्कूलों को अब टक्कर दे रहे हैं.

महंगी कोचिंग नहीं, इन सरकारी स्कूलों से निकल रहे IITian और डॉक्टर, जानिए देश के टॉप Government Schools
दिल्ली सरकार का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (RPVV) के छात्रों ने भी  IIT-JEE और NEET में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है.

हमारे देश के ऐसे कई सरकारी स्कूल हैं, जहां के छात्र लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए UPSC, JEE और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं को पास कर रहे हैं. साथ ही इस धारणा को भी तोड़ रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं करवाई जाती है और महंगी कोचिंग लेने पर ही UPSC, JEE और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं में कामयाबी हासिल की जा सकती है. आइए जानते हैं, इन सरकारी स्कूलों के बारे में जहां की पढ़ाई प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ रही है.

देश के टॉप Government Schools

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है. इन स्कूलों में छठी से 12वीं तक की शिक्षा, खाना और यूनिफॉर्म पूरी तरह से फ्री होती है. अनुभवी शिक्षकों और अनुशासित माहौल के कारण यहां के बच्चे काफी होनहार होते हैं. हर साल IIT-JEE और NEET में शानदार प्रदर्शन करके दिखाते हैं.

  • जवाहर नवोदय विद्यालय के 4,197 छात्रों ने इस साल JEE मेन पास किया है.
  • साल 2016 में  JEE Main एग्जाम में 10,247 JNV छात्र शामिल हुए थे. जिनमें से 4,292 क्वालिफ़ाई हुए थे.
  • इसी तरह से साल 2018 में 11,656 छात्र JEE Main में शामिल हुए, 4,360 ने JEE Main क्वालिफ़ाई किया था.  640 ने JEE Advanced भी पास किया था.
  • साल 2018 के NEET एग्जाम में 9,942 JNV छात्र शामिल हुए और 8,407 क्वालिफाई हुए थे. 
  • इस स्कूल से पास हुए कई छात्रों ने UPSC एग्जाम भी क्रैक किया है.

केंद्रीय विद्यालय (KV) 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) के तहत आने वाले केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भी इन एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है.  केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2019 में शानदार करके दिखाया था. JEE एडवांस्ड में शामिल हुए 6,094 KV छात्रों में से 1,019 छात्र क्वालिफ़ाई हुए थे. केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवाशीष रॉय ने 2025 में जेईई एडवांस्ड में 93.10 का परसेंटाइल हासिल किया था.

राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय

दिल्ली सरकार का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (RPVV) के छात्रों ने भी  IIT-JEE और NEET में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है. कुछ साल पहले पश्चिम विहार स्थित सरकारी स्कूल 'राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय' के  पांच छात्रों ने प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में दाखिला हासिल किया था. इतना ही नहीं स्कूल के 22 छात्र NEET परीक्षा पास करने में भी सफल रहे थे.

पिछले साल राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर 19, द्वारका को 'एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2025–26' में 'स्टेट गवर्नमेंट डे स्कूल' कैटेगरी के तहत, पूरे भारत में छठा स्थान और दिल्ली-NCR में तीसरा स्थान मिला था.

कैसे मिलेगा दाखिला

इन सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का खर्चा बहुत ही कम होता है. हर कोई आसानी से इन स्कूलों के जरिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलावा सकता है. हालांकि इन स्कूलों में दाखिला इतनी आसानी से नहीं मिलता है, दााखिल के लिए एंट्रेंस टेस्ट देना होता है, जो बच्चे ये एग्जाम पास करने में कामयाब रहते हैं, उन्हें ही एडमिशन मिल पाता है.

ये भी पढ़ें- ज‍िस IPS ने गरीबी से जूझकर नौकरी पाई, उसे क्यों ठुकराया? कच्‍चे में रहा पर‍िवार, 6th अटेम्प्ट में पास की UPSC

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government School Admissions, Government Schools IIT Level, NEET Exam, IIT Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com