विज्ञापन

DRDO में 195 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, 70% अंक वालों को मौका

DRDO ने 195 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 2022-2026 बैच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्शन एकेडेमिक परफॉर्मेंस, इंटरव्यू (यदि आवश्यक हो) और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर होगा.

DRDO में 195 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, 70% अंक वालों को मौका
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित योग्यता में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना चाहिए.

Sarkari Naukri 2026 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) संगठन ने कुल 195 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के जरिए से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2026 निश्चित की गई है. इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. तो चलिए जानते हैं इस भर्ती के लिए योग्यता और किस पद के लिए कितनी वैकेंसी है, सिलेक्शन प्रोसेस और ज्वाइनिंग के समय जरूरी दस्तावेज.

वैकेंसी डिटेल्स

जारी सूचना के अनुसार 50 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 30 टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और 115 ट्रेड अप्रेंटिस के लिए हैं. इस तरह कुल 195 रिक्तियों को भरा जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित योग्यता में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरी की हो. यह शर्त ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI तीनों कैटेगरी के उम्मीदवारों पर लागू होगी.

उम्र की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 01 सितंबर 2026 को 18 साल होनी चाहिए.

कैसे होगा सिलेक्शन?

अभ्यर्थियों का चयन उनकी एकेडेमिक परफॉर्मेंस (Academic Performance) के आधार पर किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू भी आयोजित किया जा सकता है. लास्ट सिलेक्शन सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के वैरिफिरकेशन के बाद ही किया जाएगा.

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म में दर्ज ईमेल आईडी के जरिए से सूचना भेजी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय सही ईमेल एड्रेस भरने की सलाह दी गई है.

जॉइनिंग के समय जरूरी है ये डॉक्यूमेंट्स

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को जॉइनिंग के समय पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करना होगा. यह सर्टिफिकेट कैंडिडेट्स अपने स्थायी पते या उस स्थान से प्राप्त कर सकता है जहां वह कम से कम एक साल तक रहा हो. जो कैंडिडेट्स डिफेंस में अनुभव हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम सीखने और करियर की शुरुआत करने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है. इसलिए लास्ट डेट से पहले आवेदन कर दें. 

यह भी पढ़ें- CUET UG 2027 में बड़ा बदलाव! अब एक ही दिन होगी पूरी परीक्षा, घट सकते हैं प्रश्न और समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com