विज्ञापन

थलापति विजय के बेटे जेसन संजय क्या करते हैं? इन देशों से की है पढ़ाई

Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay: तमिलनाडु के सीएम और साउथ के सुपरस्टार रह चुके थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में पूरी की, लेकिन इसके बाद वो विदेश गए और वहां से काम सीखकर लौटे.

थलापति विजय के बेटे जेसन संजय क्या करते हैं? इन देशों से की है पढ़ाई
थलापति विजय के बेटे जेसन संजय

थलापति विजय या फिर कहें तो जोसेफ विजय पिछले कुछ महीनों से काफी ज्यादा चर्चा में हैं. तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद से ही उनका वर्किंग स्टाइल सभी को काफी इंप्रेस कर रहा है. हालांकि विजय पहले से ही एक सुपरस्टार थे और ज्यादातर लोग उन्हें अच्छी तरह जानते थे, लेकिन उनके परिवार के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है. विजय के बेटे को लेकर भी लोगों में खूब दिलचस्पी होती है, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सीएम विजय के बेटे क्या करते हैं और उन्होंने कहां से अपनी पढ़ाई पूरी की है. 

चेन्नई में ही हुई स्कूली पढ़ाई 

थलापति विजय के बेटे का नाम जेसन संजय है, जिनका जन्म 26 अगस्त 2000 को लंदन में हुआ था. जेसन की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम दिव्या साशा है. उनकी परवरिश चेन्नई में हुई और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से पूरी की. जेसन संजय ने अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. पिता के फिल्मों में होने के चलते उन्हें भी इस चीज में काफी दिलचस्पी थी और यही वजह थी कि संजय ने कनाडा के टोरंटो फिल्म स्कूल में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा किया. 

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

आगे की पढ़ाई के लिए जेसन संजय लंदन गए और यहां से उन्होंने स्क्रीनराइटिंग में बीए किया. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने HSBC बैंक के लिए एक फ्रीलांस वीडियो एडिटर के रूप में भी काम किया. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जेसन चेन्नई वापस लौटे और उन्होंने फिल्म मेकिंग में अपना करियर शुरू कर दिया. साल 2023 में, उन्होंने 'पुल द ट्रिगर' (Pull the Trigger) नाम से एक शॉर्ट फिल्म का डायरेक्शन किया था. जेसन फिल्म 'सिग्मा' से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू कर रहे हैं.

पिता के साथ खास बॉन्ड

जेसन संजय का अपने पिता थलापति विजय के साथ खास बॉन्ड है. विजय ने शुरू से ही अपने बेटे को अपनी पसंद की जिंदगी जीने की आजादी दी और इस बात का जिक्र वो कई बार कर चुके हैं. जेसन को लॉन्च करने के लिए कई ऑफर आए, लेकिन विजय ने फैसला बेटे पर ही छोड़ा और कभी भी उस पर दबाव नहीं बनाया. 

ये भी पढ़ें - अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई के लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिलती है? देख लीजिए नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay, Thalapathy Vijay Son, Jason Sanjay, Jason Sanjay Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com