विज्ञापन

विजय के बेटे जेसन संजय ने डायरेक्टोरियल डेब्यू सिग्मा के बाद का बताया प्लान, कहा- मेरे अंदर एक एक्टर भी है

तलपति विजय के बेटे जेसन संजय अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू सिग्मा के साथ तैयार हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने इशारा किया कि वह पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकते हैं. 

विजय के बेटे जेसन संजय ने डायरेक्टोरियल डेब्यू सिग्मा के बाद का बताया प्लान, कहा- मेरे अंदर एक एक्टर भी है
तलपति विजय के बेटे सिग्मा के साथ करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू
नई दिल्ली:

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर और सुपरस्टार तलपति विजय इन दिनों खूब चर्चा में हैं क्योंकि उनके बेटे जेसन संजय एक्टर नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म सिगमा है, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से थी. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि अल्फोंसो पुथरेन ने एक रोल के लिए अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया. हालांकि उन्होंने आने वाले समय में डेब्यू को लेकर इशारा किया. आनंदा विकटन के साथ बातचीत में जेसन ने कहा वह 20 साल के थे जब प्रेमम एक्टर अल्फोंसो ने उन्हें एक रोल ऑफर किया था. लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. हालांकि वह सिग्मा स्टाइल में प्रमोशनल वीडियो में नजर आए थे. 

जेसन संजय प्रमोशनल वीडियो में आए थे नजर

जेसन संजय ने सिगमा स्टाइल में नजर आने पर कहा,  “मैं प्रमोशनल गाने में इसलिए शामिल हुआ क्योंकि मैं एक एक्टर बनना चाहता था. चूंकि यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा नहीं है, इसलिए मैंने इसे बस मजे के लिए किया. प्रमोशनल गाने का मकसद फिल्म से जुड़े लोगों से दर्शकों को परिचित कराना और उन्हें फिल्म की थीम और स्टाइल का अंदाजा देना होता है. इसीलिए मैंने इसमें डांस किया.”

ये भी पढे़ं- धमाल 4 एक्टर का बिना पैसे बीता बचपन, शक्कर खाकर मनाते थे जन्मदिन, आज ओटीटी से लेकर बॉलीवुड की धड़ाधड़ कर रहे फिल्में

फिल्म की रिलीज पर दे रहे हैं ध्यान

आगे उन्होंने कहा, “जब आप एक डायरेक्टर होते हैं और सेट पर एक्टर्स को कोई सीन समझाते हैं तो आपके अंदर भी एक एक्टर होता है. अभी, किसी भी चीज से ज्यादा, मेरे ऊपर 'सिग्मा' को रिलीज करने और उसे सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है. मेरा पूरा ध्यान इसी पर है. फिल्म रिलीज होने के बाद ही मैं सोचूंगा कि मुझे एक्टिंग करनी है या डायरेक्शन जारी रखना है.” 

सिग्मा के बारे में 

सिग्मा को लायका प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें सुंदीप किशन और फरिया अब्दुल्लाह लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म 31 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि कहा जा रहा है कि जेसन संजय के पिता विजय की महीनों से अटकी फिल्म जन नायकन के 23 जुलाई को रिलीज के चलते सिग्मा की रिलीज को आगे बढ़ाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- 70 फिल्में, 20 से ज्यादा शोज, एक्ट्रेस को जया बच्चन की बहन कहते थे लोग, कहा था- मुझे बहुत गुस्सा आया 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Vijay, Jason Sanjay, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com