विज्ञापन

कौन हैं सेंट स्टीफन कॉलेज की पहली महिला प्रिंसिपल सुसान एलियास? बदल दिया 145 साल का इतिहास

St Stephen;s College Principal: सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार प्रोफेसर सुसान एलियास को महिला प्रिंसिपल नियुक्त किया है. उनके आने के बाद कॉलेज में टेक्नोलॉजी और रिसर्च आधारित शिक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

कौन हैं सेंट स्टीफन कॉलेज की पहली महिला प्रिंसिपल सुसान एलियास? बदल दिया 145 साल का इतिहास
सेंट स्टीफंस कॉलेज की पहली महिला प्रिंसिपल

St Stephen's College Principal: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिने जाने वाले सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है. प्रोफेसर सुसान एलियास 1 जून 2026 से कॉलेज की कमान संभालेंगी. इस फैसले के बाद शिक्षा जगत से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. कई लोग इसे सिर्फ एक नियुक्ति नहीं बल्कि कॉलेज के इतिहास में बड़े बदलाव की शुरुआत मान रहे हैं. लंबे समय से परंपराओं के लिए पहचाने जाने वाले इस कॉलेज में अब नई सोच और टेक्नोलॉजी पर फोकस बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

कॉलेज के इतिहास में बड़ा बदलाव

सेंट स्टीफंस कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने प्रोफेसर सुसान एलियास के नाम पर मुहर लगाई. ये कॉलेज के 145 साल के इतिहास में पहली बार है जब किसी महिला को प्रिंसिपल बनाया गया है. वे कॉलेज की 14वीं प्रिंसिपल होंगी और जॉन वर्गीज की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल इस साल मार्च में खत्म हुआ था.

टेक्नोलॉजी और रिसर्च में लंबा एक्सपीरियंस

प्रोफेसर एलियास को कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले वे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रो वाइस चांसलर के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वे हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में डायरेक्टर भी रह चुकी हैं. माना जा रहा है कि उनके आने के बाद कॉलेज में टेक्नोलॉजी आधारित नए कोर्स और रिसर्च प्रोग्राम्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

स्टूडेंट्स और एलुमनाई में एक्साइटमेंट

कॉलेज के छात्रों, फैकल्टी और पुराने छात्रों ने इस फैसले का स्वागत किया है. कई लोगों ने इसे ऐतिहासिक और काफी समय से जरूरी कदम बताया. सोशल मीडिया पर भी सुसान एलियास की नियुक्ति को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. लोगों का कहना है कि ये फैसला परंपरा और आधुनिक सोच का अच्छा मेल साबित हो सकता है.

नए दौर की शुरुआत

1881 में स्थापित सेंट स्टीफंस कॉलेज देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिना जाता है. ऐसे में प्रोफेसर सुसान एलियास की नियुक्ति को सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव नहीं बल्कि कॉलेज के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में कॉलेज शिक्षा और टेक्नोलॉजी दोनों क्षेत्रों में नई पहचान बनाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
St Stephens Latest News, St Stephens College History, St Stephen's College, Susan Elias, Delhi University News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com