MP Police Constable Driver Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय (गृह विभाग) के अंतर्गत ड्राइवर के 1000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें युवाओं को मध्य प्रदेश पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे करना है आवेदन, वैकेंसी डिटेल्स, सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न.
वैकेंसी डिटेल्स
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 800 पद जिला पुलिस बल के लिए और 200 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए आरक्षित हैं.
कैसे करें आवेदन
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न
यह रिक्रूटमेंट प्रोसेस दो स्टेप में पूरी होगी. पहले स्टेप में 4 जनवरी 2027 से एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 100 नंबर की होगी, जिसमें जनरल नॉलेज और लॉजिकल नॉलेज (40 अंक), बौद्धिक क्षमता व मेंटल एप्टिट्यूड (30 नंबर), और साइंस व सरल अंकगणित (30 नंबर) से संबंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जाएंगे.
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और एक ड्राइविंग टेस्ट शामिल होगा. ट्रेड टेस्ट केवल क्वालिफाइ करना होगा, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है. फाइनल सिलेक्शन लिस्ट लिखित परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए सामान्य, SC और OBC वर्ग के 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है. इसके साथ ही, सभी उम्मीदवारों के पास भारी वाहन चलाने का वैलिग ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.
आयु सीमाआयु सीमा की गणना 29 अक्टूबर 2026 के अनुसार की जाएगी, जिसमें न्यूनतम आयु 18 साल है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि आवेदन करते समय कोई गलती न हो.
यह भी पढ़ें- बिहार STET 2026 का एडमिट कार्ड आज दोपहर बाद कभी भी हो सकता है जारी, CBT मोड में होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं