विज्ञापन

स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम; जन्मदिन पर शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को करियर टिप्स, स्कूल के दिन याद आ गए

आज शुभांशु शुक्ला का 41वां जन्मदिन है. NDTV से बातचीत में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की और छात्रों को अपने सपनों का पीछा करने की सलाह दी. उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया.

स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम; जन्मदिन पर शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को करियर टिप्स, स्कूल के दिन याद आ गए
स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; 41वें जन्मदिन पर शुभांशु शुक्ला ने दी बच्चों को टिप्स
अल्टर्ड बाय NDTV
  • शुभांशु शुक्ला ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- पूरी दुनिया उन्हें सलाम कर रही
  • NDTV Exclusive: शुभांशु शुक्ला ने साझा कीं स्कूल दिनों की यादें
  • करियर चुनने से पहले ये बात जरूर समझें, छात्रों को शुभांशु शुक्ला की सलाह
नई दिल्ली:

पुष्प विहार स्थित बिरला विद्या निकेतन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने NDTV से खास बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर सराहना की और उनके जल्द स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटने की कामना की. इस दौरान उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने सपनों का पीछा करें और करियर चुनते समय सही जानकारी व मार्गदर्शन का सहारा लें. शुभांशु शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों और करियर काउंसलर्स की भूमिका बच्चों के भविष्य को दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण है. संयोग से आज उनका 41वां जन्मदिन भी है.

स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ

कैप्टन स्मित मच्छार के साहसिक कार्य पर बात करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, मैं उन्हें बधाई दे रहा हूं और पूरी दुनिया उन्हें बधाई दे रही है. उन्होंने कमाल का काम किया है. इतनी सारी जानें बचाई हैं, बहुत ही साहसी काम किया है. मैं उन्हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हों और वापस अपनी ड्यूटी पर जाएं.

NDTV के साथ शुभांशु शुक्ला की खास बातचीत

NDTV के साथ शुभांशु शुक्ला की खास बातचीत
Photo Credit: NDTV

अपने स्कूल के दिनों को याद कर क्या बोले शुभांशु शुक्ला?

बातचीत के दौरान शुभांशु शुक्ला ने अपने स्कूली जीवन से जुड़ी यादें भी साझा कीं. लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से पढ़ाई करने वाले शुभांशु शुक्ला ने कहा कि उन्हें अपने स्कूल के दिनों की बहुत याद आती है. ग्रुप कैप्टन कहा कि किसी भी व्यक्ति की बड़ी उपलब्धियों की नींव स्कूल में ही रखी जाती है. उनके मुताबिक, स्कूल का समय जीवन के सबसे अच्छे दौरों में से एक होता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने स्कूल के दिनों में वापस जाना चाहेंगे, हालांकि वर्तमान में जो काम कर रहे हैं, उसे लेकर भी वह काफी उत्साहित हैं.

सपनों को पूरा करने के लिए छात्रों को दी सलाह

बचपन में एस्ट्रोनॉट या विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के बड़ी कक्षाओं में पहुंचने पर दबाव के कारण लक्ष्य से भटकने के सवाल पर शुभांशु शुक्ला ने करियर की सही योजना बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बदलते समय में करियर के नए विकल्पों और उनसे जुड़े अवसरों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और करियर काउंसलर्स की अहम भूमिका है. उन्हें चाहिए कि वे बच्चों को नए पेशों, नौकरियों और कारोबार से जुड़े अवसरों के बारे में सही जानकारी दें, ताकि छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य की दिशा तय कर सकें.

अपने जन्मदिन पर शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को दी खास टिप्स

अपने जन्मदिन पर शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को दी खास टिप्स
Photo Credit: NDTV

छात्रों के भविष्य में अभिभावकों की भी अहम भूमिका

शुभांशु शुक्ला के मुताबिक, जब छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी मिलेगी, तो वे अपने लिए बेहतर विकल्प चुन पाएंगे. सही मार्गदर्शन से उन्हें अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने का अवसर मिल सकता है. उन्होंने अपने संदेश में छात्रों को सपनों के प्रति गंभीर रहने, सही जानकारी हासिल करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सीख दी.

दिलचस्प संयोग यह है कि आज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जन्मदिन भी है. NDTV से बातचीत के दौरान उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं, जिस पर उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया. आज शुभांशु शुक्ला 41 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ में हुआ था.

यह भी पढ़ें : 25 लाख का सम्मान; कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर शुरू होगा ब्रेवरी अवॉर्ड, अशोक चक्र देने की उठी मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smit Machchhar Bravery, Shubhanshu Shukla, NDTV Exclusive Interview, Education News, Career Advice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com