स्कूलों का नया सत्र शुरु हो चुका है और कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियां भी खत्म हो गई हैं. बच्चों ने स्कूलों में लौटना शुरू कर दिया है, लेकिन नेशनल काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) अभी तक बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं करा पा रहा है. हैरानी की बात ये है कि सामाजिक विज्ञान की किताब अभी तक नहीं छप पाई है. इसके पीछे मुख्यकारण NEP लागू होने के बाद देर से पाठ्यक्रम बनाने को बताया जा रहा है. सवाल ये उठता है कि शिक्षा जैसे गंभीर मामलों में इस देरी के लिए कौन ज़िम्मेदार है. खुद NCERT ने माना है कि सामाजिक विज्ञान की किताब अब छपने के लिए तैयार है.
𝐏𝐑𝐄𝐒𝐒 𝐑𝐄𝐋𝐄𝐀𝐒𝐄
— NCERT (@ncert) June 15, 2026
NCERT is ensuring adequate supply of its new textbooks through its vendor network and own sales counters across different regions, NCERT's online sales portal (https://t.co/91h92Ep5J3), various e-commerce platforms, and through its newly established… pic.twitter.com/y0TtTjHe5Z
90 लाख किताब उपलब्ध कराई गई
NCERT का दावा है कि कक्षा 9 की 9 विषयों की 90 लाख किताब उपलब्ध कराई जा चुकी है. साथ नई पाठ्यपुस्तकों की पर्याप्त आपूर्ति अपने वेंडर नेटवर्क, खुद के सेल्स काउंटर्स, आधिकारिक ऑनलाइन सेल्स पोर्टल (www.ncertbooks.ncert.gov.in) और विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए सुनिश्चित किया जा रहा है.
कब तक मिलेगी बच्चों को किताबें
नए पाठ्यक्रम में हो रहे इस बदलाव के कारण कुछ जगहों पर अस्थायी रूप से किताबों की कमी देखने को मिल सकती है. लेकिन शिक्षाविद इसके उलट तस्वीर बता रहे हैं. माने जाने शिक्षाविद केशव अग्रवाल ने बताया कि पाठ्यक्रम को पहले ही लागू किया जा चुका है और पढ़ाई शुरू हो चुकी है. सामाजिक विज्ञान की उपलब्धता और वितरण को लेकर ही सवाल नहीं बल्कि स्कूलों के बीच अध्यायों के क्रम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. गणित विषय का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है. लेकिन भाग-1 ही उपलब्ध है और किताब के भीतर हल किए गए उत्तरों के न होने पर भी सवाल उठ रहा. स्कूल बिना पूरी और अंतिम किताबें हाथ में लिए ही पाठ योजना, वर्कशीट, मूल्यांकन और वार्षिक कैलेंडर बनाने के लिए मजबूर हैं.
ये भी पढ़ें- मैथिली को थर्ड लैंग्वेज के रूप में CBSE ने दी मान्यता, जानें इससे क्या होगा बदला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं