राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने आरयूएचएस सीयूईटी (RUHS CUET 2026) एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है, वो राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट के बाद अब जल्द ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. काउंसलिंग के जरिए ही आरयूएचएस सीयूईटी में अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्र मनपसंद कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे.
किन कोर्स में मिलेगा दाखिला
आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा का आयोजन मई में हुआ था. इस परीक्षा के जरिए राजस्थान के सरकारी और निजी कॉलेजों में B.Sc. Nursing, B.Pharma, डी.फार्मा, बीपीटी (BPT) और अन्य पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिला मिलता है.
आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग कब होगी शुरू
रिजल्ट के बाद अब 16 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. काउंसलिंग में जो भी छात्र हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से काउंसलिंग के लिए छात्र पंजीकरण करवा सकेंगे. छात्रों को कोर्स के लिए चॉइस फिलिंग का ऑप्शन मिलेगा. उन्हें अपने मनपसंद कोर्स और कॉलेज का चयन करना होगा. वहीं सीटों का आवंटन छात्रों की मेरिट रैंक के आधार पर किया जाएगा.
जिन छात्रों को कॉलेज में सीट आवंटित होगी, उन्हें एक Allotment Letter दिया जाएगा. जिसके बाद तय समय में आवंटित कॉलेज में छात्रों को जाकर दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे और फीस का भुगतान करना होगा.
काउंसलिंग के दौरान इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत
- RUHS CUET 2026 स्कोरकार्ड
- एडमिट कार्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र (Medical Fitness Certificate)
जिन छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं वो चॉइस फिलिंग के दौरान नीचे बताए गए टॉप कॉलेजों को प्राथमिकता जरूर दें
- एसएमएस मेडिकल कॉलेज (SMS Medical College), जयपुर
- आरयूएचएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंसेज, जयपुर
- सरकारी नर्सिंग कॉलेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं