विज्ञापन

Rajasthan Summer Vacations: राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में बड़ी कटौती, जून में शुरू हो जाएंगीं क्लासेस

Rajasthan Summer Vacations: राजस्थान में गर्मी की छुट्टियों में भारी कटौती की गई है, अब 45 दिन की बजाय बच्चों को सिर्फ 35 दिन की ही छुट्टी मिलेगी. जून में स्कूल खुलने को लेकर पेरेंट्स और बाकी लोग सवाल भी उठा रहे हैं.

Rajasthan Summer Vacations: राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में बड़ी कटौती, जून में शुरू हो जाएंगीं क्लासेस
राजस्थान में गर्मी की छुट्टियों में हुई कटौती

Rajasthan Summer Vacations: राजस्थान में इस बार स्कूली बच्चों की गर्मी की छुट्टियां छोटी हो गई हैं. हालांकि शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए जारी कैलेंडर में ग्रीष्मावकाश की अवधि 45 दिनों से घटाकर 35 दिन कर दी है. अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 17 मई से 20 जून तक ही समर वेकेशन रहेगा और 21 जून से स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी. सरकार का कहना है कि यह बदलाव शैक्षणिक सत्र को समय पर और व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए किया गया है. 

21 जून से ही खुल जाएंगे स्कूल

दरअसल अब तक हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए स्कूल केवल एक दिन के लिए खुलते थे. योग कार्यक्रम के बाद फिर स्कूल बंद हो जाते थे और नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होती थीं. ऐसे में जून का आखिरी पूरा सप्ताह पढ़ाई के लिहाज से लगभग बेकार चला जाता था. इस बार सरकार ने यह व्यवस्था बदल दी है. अब 21 जून को योग दिवस के साथ ही स्कूल नियमित रूप से खुल जाएंगे और उसी दिन से पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी. यानी नया शैक्षणिक सत्र जून के आखिरी सप्ताह से ही पूरी रफ्तार पकड़ लेगा. 

प्रिंसिपल के अधिकारों में भी कटौती 

शिविरा पंचांग के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 तय की गई है जबकि कक्षा 1 से 8 तक पूरे वर्ष प्रवेश की व्यवस्था रहेगी. वहीं संस्था प्रधान यानी प्रिंसिपल के अधिकारों में भी कटौती की गई है. पहले प्रिंसिपल दो स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते थे लेकिन अब केवल एक स्थानीय अवकाश का अधिकार रहेगा.

भीषण गर्मी में खुलेंगे स्कूल

हालांकि इस फैसले को लेकर शिक्षक संगठनों में नाराजगी है. उनका कहना है कि राजस्थान में मई और जून के दौरान कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है. ऐसे में इतनी भीषण गर्मी में स्कूल खोलना बच्चों की सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है. शिक्षक संगठनों ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

How To Type Faster: सरकारी एग्जाम में टाइपिंग टेस्ट कैसे पास करें? इन टिप्स की मदद से बढ़ जाएगी स्पीड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Summer Vacations, Rajasthan Summer Vacations Cut, Rajasthan Schools News, Rajasthan School Ki Chhutti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com