टाइपिंग टेस्ट पास करना केवल तेजी से उंगलियां चलाने का खेल नहीं है.
How To Type Faster: कई ऐसी सरकारी परीक्षा हैं, जिन्हें पास करने के लिए अच्छी खासी टाइपिंग आनी चाहिए. इन परीक्षाओं के लिए टाइपिंग टेस्ट रखा जाता है और इस टेस्ट को पास करने वाले ही उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरण के लिए क्वालीफाई करते हैं. SC CHSL, High Court, या State Exam के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है. कई बच्चे लिखित परीक्षा को तो पास कर लेते हैं, लेकिन इसमें फेल हो जाते हैं. अगर आप भी कोई ऐसी परीक्षा देने जा रहे हैं, जिसमें टाइपिंग टेस्ट है, तो ये आर्टिकल आपके काम आएगा. क्योंकि हम कुछ ऐसी टिप्स आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से ये टेस्ट पास कर सकेंगे.
इन टिप्स को फॉलो कर हासिल कर सकते अच्छी स्पीड
- टाइपिंग टेस्ट पास करना केवल तेजी से उंगलियां चलाने का खेल नहीं है, केवल अभ्यास के दम पर ही इस एग्जाम को पास किया जा सकता है. 35 WPM (शब्द प्रति मिनट) अंग्रेजी और 30 WPM हिंदी की स्पीड हासिल करने के लिए लंबी मेहनत करनी होती है. केवल प्रैक्टिस के मदद से भी ये स्पीड हासिल की जा सकती है.
- अपनी उंगलियों कीबोर्ड की बीच वाली लाइन यानी A, S, D, F और J, K, L, पर रखें. कोशिश करें की आप बिना देखे टाइपिंग करें. इस दौरान ध्यान केवल स्क्रीन पर हो.
- इस बात का ध्यान भी रखें की आप सही पोस्चर में बैठे हों. झुककर बैठने से उंगलियों की मूवमेंट पर असर पड़ता है.
- टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए फ्लो पर ध्यान दें. कोशिश करें की बिना रुके टाइपिंग करें.
- हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कठिन हिंदी की अधिक से अधिक टाइपिंग करें, ऐसा करने से स्पीड तेज होती है. आप कठिन शब्दों की एक लिस्ट तैयार करें और रोज इनकी टाइपिंग करें.
- बैकस्पेस का इस्तेमाल जितना हो सके कम करें. दिमाग को इस तरह से तैयार करें कि आप बिना देख, शब्दों को सुनते ही सही बटन दबा दें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
How To Type Faster, Typing Tests Government Exams, Tips Boost Your Speed, Government Exams Typing Test