विज्ञापन

रायपुर की IGKV यूनिवर्सिटी का दूसरा एग्जाम भी रद्द, प्रोफेसर ने किया पेपर लीक

IGKV Raipur Paper Leak News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक के मामले की परतें खुलती जा रही हैं, पहले 20 अगस्त को हुई परीक्षा को रद्द किया गया था, लेकिन अब जांच में पता चला है कि 7 अगस्त को हुए एक पेपर को भी लीक किया गया था.

रायपुर की IGKV यूनिवर्सिटी का दूसरा एग्जाम भी रद्द, प्रोफेसर ने किया पेपर लीक
रायपुर के कॉलेज में दूसरा पेपर भी हुआ रद्द

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. फर्स्ट ईयर की परीक्षा को लेकर पेपर लीक के आरोप लगे थे, जिसके बाद जांच हुई और अब परीक्षा को रद्द किया गया है. प्लांट पैथोलॉजी की ये परीक्षा 7 अगस्त को आयोजित हुई थी. दुर्ग जिले के एक प्राइवेट कॉलेज प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद ये फैसला लिया गया, जो पेपर लीक में शामिल था. मामला तब सामने आया जब 20 अगस्त को बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के 'एंटोमोलॉजी' का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी.

ऐसे पता लगा पहले भी लीक हुआ था पेपर

अधिकारियों ने इस पूरे मामले को लेकर बताया कि 20 अगस्त के पेपर लीक मामले की पुलिस जांच के दौरान ये बात सामने आई कि बीएससी एग्रीकल्चर फर्स्ट ईयर का पेपर भी लीक किया गया था, जिसके बाद तुरंत इस परीक्षा को भी कैंसिल करने का फैसला लेना पड़ा. प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा अब सितंबर के पहले हफ्ते में दोबारा होगी. इसके लिए अभी तारीख नहीं बताई गई है. साथ ही सेकेंड ईयर के एंटोमोलॉजी सब्जेक्ट की परीक्षा के लिए भी डेट निकाली जाएगी.

कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने इस पूरे मामले में दुर्ग के एग्रीकल्चर कॉलेज को नोटिस जारी किया है, कॉलेज पर परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में नाकाम रहने के आरोप में कार्रवाई शुरू हो चुकी है. पुलिस ने इस कॉलेज के कुछ छात्रों को भी हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात की गई है. इसके अलावा एग्जाम के दौरान नियुक्त ऑब्जवर्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. 

इस मामले में करीब 6 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है और कुछ छात्रों से पूछताछ जारी है. बताया गया है कि प्रोफेसर ने 11 हजार रुपये में पेपर बेच दिया था. मामले की साइबर जांच के बाद पुलिस ने ये खुलासे किए हैं. 

बदला गया क्वेश्चन पेपर भेजने का तरीका

20 अगस्त को पेपर लीक होने के बाद आगे होने वाली परीक्षाओं के लिए पैटर्न बदल दिया गया. पहले जहां फिजिकल तरीके से क्वेश्चन पेपर भेजे जा रहे थे, वहीं अब इन्हें पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए भेजा जा रहा है. परीक्षा शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले कॉलेजों को पेपर दिए गए. इसके अलावा कॉलेज और एग्जाम सेंटर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और इनकी संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - एक ही कमरे में पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई, मधेपुरा के इस स्कूल की बदहाली आई सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paper Leak News, IGKV Paper Leak, Igkv Raipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com