विज्ञापन

PSEB 12th Result 2026 Out: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 91.46% बच्चे हुए पास

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस साल, पंजाब बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल 2,65,417 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,42,755 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए. कुल पास प्रतिशत 91.46% रहा है.

PSEB 12th Result 2026 Out: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी,  91.46% बच्चे हुए पास
पंजाब बोर्ड ने 12:30 बजे जारी किया रिजल्ट

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं. पंजाब बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. इस साल भी बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के नतीजे एक साथ घोषित किए हैं. छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल कुल 2,65,417 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से 2,42,755 छात्र पास हुए हैं. इस साल कुल पास प्रतिशत 91.46% दर्ज किया गया है.

लड़कियों ने मारी बाजी

स्ट्रीम-वार प्रदर्शन के अनुसार, कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक पास प्रतिशत 98.78% दर्ज किया गया है. इसके बाद साइंस स्ट्रीम 98.47% पास प्रतिशत दर्ज किया गया है. ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम का पास प्रतिशत 87.74% रहा है, जबकि वोकेशनल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 87.80% रहा है. बोर्ड की अनुसार इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. छात्राओं का पास प्रतिशत 94.73% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 88.52% दर्ज किया गया.

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

PSEB कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. होमपेज पर, PSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक होगा. इसपर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, और सबमिट पर क्लिक करें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker के ज़रिए डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा PSEB 12वीं के स्कोर UMANG एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध है. छात्र याद रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है. ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से हासिल की जा सकेगी.

बता दें कि  PSEB कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Board Class 12th Result, PSEB 12th Result 2026, Punjab Board 12th Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com