NEET UG Counselling Documents : नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के दौरान सीट अलॉटमेंट जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन. हर साल कई उम्मीदवार सिर्फ इसलिए परेशानी में पड़ जाते हैं क्योंकि उनके पास सही फॉर्मेट में जरूरी प्रमाणपत्र नहीं होते या उनकी वैधता पूरी नहीं होती. अगर आप किसी रिजर्व कैटेगरी के तहत एडमिशन लेना चाहते हैं, तो काउंसलिंग में शामिल होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों को किन-किन प्रमाणपत्रों की जरूरत होगी.
SC/ST उम्मीदवारों के लिए जरूरी दस्तावेज
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध SC या ST जाति प्रमाणपत्र.
- राज्य कोटा के लिए संबंधित राज्य के नियमों के अनुसार जारी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो.
- OBC NCL उम्मीदवारों के लिए
- केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में जारी वैध OBC नॉन क्रीमी लेयर (OBC NCL) प्रमाणपत्र.
EWS उम्मीदवारों के लिए
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध इनकम एंड एसेट सर्टिफिकेट (EWS Certificate).
- प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में और संबंधित सत्र के लिए मान्य होना चाहिए.
PwBD उम्मीदवारों के लिए
- अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी PwBD (पर्सन विथ बेंचमार्क डिसेबलिटीज) प्रमाणपत्र.
- NRI/OCI उम्मीदवारों के लिए
- स्पॉनसरशिप एफिडेविट
- स्पॉन्सर का पासपोर्ट.
- उम्मीदवार और स्पॉन्सर के रिश्ते का प्रमाण.
- OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड (जहां लागू हो).
- अन्य आवश्यक NRI दस्तावेज, यदि मांगे जाएं.
स्टेट कोटा उम्मीदवारों के लिए
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट.
- निवास प्रमाणपत्र.
- आय प्रमाणपत्र (जहां लागू हो).
- संबंधित राज्य के नियमों के अनुसार आरक्षण प्रमाणपत्र.
- अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र, यदि लागू हो.
कुछ दस्तावेज जो हर उम्मीदवार के लिए जरूरी हैं. चाहे रिजर्वेशन कैटेगरी चाहे कोई भी हो, काउंसलिंग के दौरान आमतौर पर ये दस्तावेज सभी उम्मीदवारों से मांगे जाते हैं.
- NEET UG 2026 एडमिट कार्ड.
- NEET UG 2026 स्कोरकार्ड.
- कक्षा 10 का प्रमाणपत्र (जन्मतिथि के प्रमाण के लिए).
- कक्षा 12 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट.
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC).
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (जहां लागू हो).
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि).
- पासपोर्ट साइज फोटो.
- सीट अलॉटमेंट लेटर.
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (अधिकांश मेडिकल कॉलेजों में आवश्यक).
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
काउंसलिंग में जाते समय सभी मूल दस्तावेजों के साथ 2-3 सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी तैयार रखें. सभी सर्टिफिकेट में नाम, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स एक जैसे होने चाहिए. OBC NCL और EWS प्रमाणपत्र निर्धारित फॉर्मेट और वैधता अवधि के अनुसार होने चाहिए. अगर कोई प्रमाणपत्र अमान्य पाया जाता है या निर्धारित प्रारूप में नहीं होता, तो संबंधित रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिल पाएगा.
यह भी पढ़ें- UGC NET 2026: परीक्षा को बीता डेढ़ महीना, NTA ने अब तक नहीं जारी की आंसर की, छात्रों का फूटा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं