Nursing Career Tips : भारत में हेल्थकेयर सेक्टर के तेजी से विस्तार हो रहा है, ऐसे में ट्रेंड नर्सों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. अस्पतालों, क्लीनिकों, मेडिकल कॉलेजों, रिसर्च संस्थानों और विदेशों तक में नर्सिंग प्रोफेशनल्स के लिए हमेशा अच्छे अवसर होते हैं. हालांकि, इस फिल्ड में सफल करियर बनाने के लिए सिर्फ कोर्स में एडमिशन लेना काफी नहीं है. कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. तो चलिए जानते हैं नर्सिंग प्रोफेशन को चुनते समय आपको किन जरूरी बातों पर खास ध्यान देना है...
सही कोर्स का सिलेक्ट करें
नर्सिंग में करियर बनाने के लिए आपको जीएनएम (GNM), बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या एमएससी नर्सिंग जैसे कोर्स चुन सकते हैं. वैसे तो 12वीं के बाद ज्यादातर स्टूडेंट BSc Nursing को प्रायोरिटी देते हैं, क्योंकि इससे फ्यूचर में करियर ग्रोथ और हायर एजुकेशन के अच्छे ऑप्शन अवलेवल हैं.
मान्यता प्राप्त संस्थान में ही लीजिए एडमिशन
एक्सपर्ट्स का कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई हमेशा भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या संबंधित राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से ही करनी चाहिए. इससे डिग्री की वैल्यू बनी रहती है और नौकरी मिलने में भी आसानी होती है.
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर दें खास ध्यान
नर्सिंग ऐसी फिल्ड है जहां केवल किताबी ज्ञान से काम नहीं चलता है, बल्कि अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, आपातकालीन स्थितियों को संभालना, दवाओं का सही प्रबंधन और मेडिकल उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल भी जरूरी है. इसलिए इंटर्नशिप और क्लिनिकल ट्रेनिंग को गंभीरता से लेना चाहिए.
कम्युनिकेशन स्किल को करें मजबूत
एक अच्छी नर्स को मरीजों, उनके परिवारों और डॉक्टरों के साथ लगातार संवाद करना पड़ता है. इसलिए प्रभावी संवाद कौशल, धैर्य और सहानुभूति इस पेशे की सबसे जरूरी खूबियों में शामिल हैं. इसका खास ध्यान दीजिए.
इंग्लिश पर मजबूत पकड़ है जरूरी
मेडिकल फिल्ड में अधिकांश रिकॉर्ड, रिपोर्ट और टेक्निकल इंफॉर्मेशन अंग्रेजी में होती है. ऐसे में बेसिक मेडिकल इंग्लिश की समझ करियर में आगे बढ़ने में मदद करती है. विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है.
मेंटली और फिजिकली रहें तैयार
नर्सिंग की नौकरी में लंबे समय तक खड़े रहना, शिफ्ट में काम करना और कई बार तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए उम्मीदवारों को मानसिक रूप से मजबूत और शारीरिक रूप से फिट रहना चाहिए.
करियर ऑप्शंस को समझिए
नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद केवल अस्पतालों तक ही अवसर सीमित नहीं रहते. उम्मीदवार ICU, Operation Theatre, Community Health, Pediatric Care, Cardiac Care, Teaching, Research और Hospital Management जैसे फिल्ड्स में भी करियर बना सकते हैं.
विदेश में नौकरी के हाई चांसेस
भारतीय नर्सों की मांग अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और मध्य-पूर्व के कई देशों में बनी रहती है. जरूरी लाइसेंस और परीक्षा पास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छे पैकेज वाला करियर बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- रेलवे की कौन-सी नौकरी में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं