विज्ञापन

रेलवे की कौन-सी नौकरी में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है?

Best Salary in Railway : भारतीय रेलवे में IRTS, IRAS, IRPS और इंजीनियरिंग सेवाएं सबसे अधिक वेतन वाली नौकरियों में शामिल हैं. जानिए किस पद पर कितना वेतन मिलता है और कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती हैं.

रेलवे की कौन-सी नौकरी में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है?
रेलवे में सबसे अधिक वेतन पाने वाली नौकरियों में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS), भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) और भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) शामिल हैं.

Railway Highest Salary Jobs : सराकरी नौकरियों में रेलवे की नौकरी सबसे बेस्ट मानी जाती है. इसमें सैलरी के साथ सुविधाएं भी बहुत अच्छी मिलती हैं. यही कारण है कि हर साल लाखों युवा रेलवे भर्ती की तैयारी करते हैं, लेकिन कई उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि रेलवे की कौन-सी नौकरी सबसे ज्यादा सैलरी देती है. तो आइए जानते हैं साल 2026 के सैलरी और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार किस पोस्ट की सैलरी सबसे ज्यादा है. 

रेलवे में कौन सी पोस्ट देती है सबसे ज्यादा सैलरी 

रेलवे में सबसे अधिक सैलरी पाने वाली नौकरियों में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS), भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) और भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) शामिल हैं. इन सेवाओं में सिलेक्शन UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है. इन पदों पर वेतन 56,100 रुपये से शुरू होकर सीनियर लेवल पर 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है. साथ ही अधिकारियों को सरकारी आवास, ट्रैवल अलाउंस, सरकारी गाड़ी और मेडिकल फैसेल्टी जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं.

कैसे होता है सिलेक्शन

इसी तरह रेलवे इंजीनियरिंग सेवाओं, जैसे IRSE, IRSEE, IRSME और IRSSE में भी सैलरी पैकेज अच्छा होता है. इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) के जरिए किया जाता है. वेतन और सुविधाओं के मामले में ये पद भी रेलवे की टॉप नौकरियों में गिने जाते हैं.

हालांकि, रेलवे में केवल अधिकारी ही नहीं, कुछ तकनीकी पद भी अच्छी कमाई का मौका देते हैं. उदाहरण के लिए, मुख्य लोको निरीक्षक (Chief Loco Inspector) को भत्तों सहित 80,000 से 90,000 रुपये मंथली सैलरी मिल सकती है. वहीं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) का वेतनमान 44,900 रुपये से शुरू होकर 1.42 लाख रुपये तक जाता है. 

रेलवे के सबसे लोकप्रिय पदों में शामिल स्टेशन मास्टर और लोको पायलट भी अच्छी सैलरी के लिए जाने जाते हैं. स्टेशन मास्टर का वेतन 35,400 रुपये से शुरू होकर 1.12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, जबकि लोको पायलट को ट्रेन के प्रकार और भत्तों के आधार पर 40,000 से 80,000 रुपये तक की मंथली सैलरी मिल सकती है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेसिक सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य लाभ रेलवे कर्मचारियों की कुल आय को काफी बढ़ा देते हैं. 

यह भी पढ़ें- IAS, IPS, IFS, IRS में किसकी सैलरी और सुविधाएं सबसे ज्यादा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com