CSIR UGC NET June 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा का स्कोर जारी कर दिया है. ऐसे में अब परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि ज्वांइट CSIR-UGC NET जून 2026 एग्जाम का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को देशभर के 224 शहरों में कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) मोड में किया गया था. इस एग्जाम के लिए कुल 1,87,739 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 1,50,057 शामिल हुए थे.
जारी आंकड़ों के अनुसार, रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में 1,11,274 महिला, 76,463 पुरुष और 2 थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स शामिल थे. परीक्षा में 90,380 महिला, 59,675 पुरुष और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार उपस्थित हुए.
किस सब्जेक्ट में कितने उम्मीदवार थे रजिस्टर्ड
सब्जेक्ट वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो लाइफ साइंसेज में सबसे अधिक 83,546 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 67,650 परीक्षा में शामिल हुए. वहीं मैथमेटिकल साइंसेज में 31,574 रजिस्ट्रेशन और 24,964 उपस्थिति दर्ज की गई. फिजिकल साइंसेज में 27,791 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 21,810 परीक्षा में शामिल हुए.
केमिकल साइंसेज में 38,740 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 30,885 ने परीक्षा दी. अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज सब्जेक्ट में 6,088 उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 4,748 शामिल हुए.
NTA ने बताया कि परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराए गए थे. मिले ऑब्जेक्शन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा जांच की गई, जिसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था.
अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोर कार्ड देख, डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं.
पीडीएफ
यह भी पढ़ें- NEET PG 2026 परीक्षा कल: सुबह 8:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जान लें ड्रेस कोड और जरूरी नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं