NEET PG 2026 Exam Tomorrow: NEET PG 2026 एग्जाम कल यानी 30 अगस्त दिन रविवार को देशभर में सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के अनुसार परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले एग्जाम सेंटर्स पहुंचें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने साथ रखें. इसके अलावा आपको एग्जाम सेंटर्स पर अपने साथ क्या ले जाना है क्या नहीं इसके बारे में हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं.
एग्जाम सेंटर्स पर क्या ले जाएं क्या नहीं
ये डॉक्यूमेंट साथ जरूर ले जाएंपरीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को NEET PG 2026 एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी है. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड मान्य होगा.
इसके अलावा अभ्यर्थियों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या संबंधित स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा.
NBEMS ने बताया है कि अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी और इसकी निगरानी CCTV कैमरों से भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की इंपर्सोनेशन (Impersonation) की कोशिश रोकी जा सके.
परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना मना है?- पेन, पेपर, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर
- मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस
- अंगूठी, चेन, झुमके, कंगन और अन्य आभूषण
- वॉलेट, बेल्ट और गॉगल्स
- खुली और पैक खाने की चीज, चाहे खुला हो या पैक
Male और Female कैंडिडेट्स के लिए क्या रहेगा ड्रेस कोड
मेल कैंडिडेट्स हल्के और कंफर्टेबल कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. आधी बांह की शर्ट या टी-शर्ट बेहतर मानी गई है. मोटे सोल वाले जूते पहनने से बचने को कहा गया है.
वहीं, फीमेल कैंडिडेट्स को फुल स्लीव या भारी कढ़ाई वाले कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी गई है. प्रिंटेड जींस भी नहीं पहनने की सलाह दी गई है. इसके अलावा झुमके, नोज पिन, ब्रेसलेट, नेकलेस या अन्य एक्सेसरीज परीक्षा हॉल में ले जाने की इजाजत नहीं है.
NBEMS के अनुसार विदेशी उम्मीदवारों को पासपोर्ट और अपने देश में मेडिकल प्रैक्टिशनर होने का वैलिड सर्टिफिकेशन भी साथ रखना होगा. परीक्षा का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाएगा.
इन बातों का रखें खास ख्याल
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NBEMS के शेड्यूल के अनुसार एग्जाम सेंटर्स पर उम्मीदवारों की एंट्री सुबह 7 बजे से शुरू होगी. इसी समय रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू होगी. ध्यान रहे कि सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.
एग्जाम टाइमिंग के अनुसार उम्मीदवारों को सुबह 8:45 मिनट पर लॉगिन एक्सेस मिलेगा, जबकि एग्जाम गाइडलाइन पढ़ने के लिए लॉगिन विंडो 8:50 बजे खुलेगी. ऐसे में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले सेंटर पर पहुंच जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं