नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है. जो उम्मीदवार ये एग्जाम देने वाले है, वो एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी स्लिप डाउनलोड कर लें. बता दें कि CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. यह परीक्षा भारतीय यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर, PhD में एडमिशन के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर, और PhD में एडमिशन के लिए योग्यता तय करने के लिए होती है. CSIR-UGC NET 2026 एग्जाम 17 और 18 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है.
कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
- यहां पर सिटी स्लिप का लिंक होगा.
- इस लिंक पर क्लिक करें और पूछी गई जरूरी जानकारी सही से भर दें.
- आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप आ जाएगी.
एग्जाम सिटी स्लिप में सिर्फ उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी दी गई होती है, जहां उनका एजाम सेंटर होता है. ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें. वहीं एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट www.csirnet.nta.nic.in पर ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. लिकं एक्टिव होते ही, आप इन्हें भी डाउनलोड कर सकेंगे. कुछ ही दिनों बाद अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे.
CSIR-UGC NET 2026 शेड्यूल
- 17 जुलाई, 2026 की पहली शिफ्ट का एग्जाम होगा, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. इस शिफ्ट में लाइफ साइंसेज का एग्जाम है.
- 17 जुलाई, 2026 को मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज का एग्जाम होगा. ये एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.
- 18 जुलाई, 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंसेज का एग्जाम है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं