विज्ञापन

NEET Re-Exam 2026: अलर्ट! NTA ने जारी किया ऑफिशियल WhatsApp नंबर, सिर्फ इस 'ब्लू टिक' वाले नंबर पर करें भरोसा

NTA 21 जून को होने वाले NEET री-एग्जाम से जुड़े अपडेट और जानकारी छात्रों को ऑफिशियल WhatsApp नंबर से भेज रही है. एजेंसी ने फर्जी मैसेज से सावधान रहने और केवल वेरिफाइड सोर्सेज पर भरोसा करने की सलाह दी है.

NEET Re-Exam 2026: अलर्ट! NTA ने जारी किया ऑफिशियल WhatsApp नंबर, सिर्फ इस 'ब्लू टिक' वाले नंबर पर करें भरोसा
NTA ने कहा है कि वह कभी भी व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या किसी दूसरे माध्यम से प्रश्नपत्र, आंसर-की या कथित लीक कंटेंट शेयर नहीं करती.

NEET Re-exam 2026 Update : NEET परीक्षा में पिछली बार सामने आए पेपर लीक विवाद से सबक लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार पूरी सावधानी के साथ तैयारियों में जुटी है. 21 जून को होने वाले री-एग्जाम से पहले एजेंसी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ छात्रों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए नए तरीका अपना रही है. इसी कड़ी में अब परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट सीधे उम्मीदवारों के WhatsApp पर भेजे जा रहे हैं. NTA ने उम्मीदवारों को सतर्क करते हुए कहा है कि वे केवल ऑफिशियल और वेरिफाइड WhatsApp मैसेज पर ही भरोसा करें. एजेंसी ने फर्जी मैसेज और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं.

सिर्फ इसी नंबर से आएगा NTA का मैसेज

NTA के अनुसार, परीक्षा से जुड़ी सभी ऑफिशियल जानकारी केवल उसके वेरिफाइड WhatsApp नंबर +91 78279 80287 से भेजी जा रही हैं. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी मैसेज पर भरोसा करने से पहले नंबर के साथ दिखाई देने वाला ब्लू वैरिफाइड टिक और "National Testing Agency" नाम जरूर चेक कर लें. एजेंसी ने साफ किया है कि बिना ब्लू टिक वाले किसी भी नंबर से आने वाले मैसेज को ऑफिशियल न माना जाए.

NTA ने बताया कि यह केवल एक ब्रॉडकास्ट चैनल है, जिसका मकसद छात्रों तक जरूरी जानकारी पहुंचाना है. एजेंसी कभी भी WhatsApp के माध्यम से उम्मीदवारों से कोई जवाब नहीं मांगती है. इसके अलावा NTA किसी भी छात्र से OTP, बैंकिंग डिटेल्स, पर्सनल जानकारी या किसी प्रकार का भुगतान करने के लिए नहीं कहती है. अगर किसी मैसेज में ऐसी मांग की जाती है, तो उसे फर्जी और धोखाधड़ी माना जाए.

एडमिट कार्ड सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड

एजेंसी ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे अपना एडमिट कार्ड केवल ऑफिशियल NEET वेबसाइट से ही डाउनलोड करें. उम्मीदवारों को किसी फॉरवर्ड किए गए लिंक या अनजान वेबसाइट पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है. NTA ने यह भी साफ किया है कि 3 मई को जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड अब वैलिड नहीं है. री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.

Question Paper और Answer-Key के नाम पर रहें सतर्क

NTA ने कहा है कि वह कभी भी व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या किसी दूसरे माध्यम से प्रश्नपत्र, आंसर-की या कथित लीक कंटेंट शेयर नहीं करती. इसी तरह एजेंसी किसी भी परीक्षा से जुड़ी सर्विस के लिए भुगतान की मांग भी नहीं करती.

परीक्षा से पहले कैंडिडेट्स को केवल ऑफिशियल सोर्सेज से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए. किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या कॉल से सावधान रहें और अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर न करें. NTA का कहना है कि सतर्कता ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

यह भी पढ़ें- ऊंची हील, बड़ी बेल्ट पर और क्या-क्या बैन... नीट री एग्जाम का ड्रेस कोड आया, अभ्यर्थी पढ़ लें पूरी गाइडलाइन

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
सीनियर सब एडिटर
सुभाषिनी त्रिपाठी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2022 से  NDTV में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. हेल्थ, फैशन और लाइफस्टाइल की खबरो... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re-exam 2026, NEET Re-exam 2026 Updates Via Whatsapp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com