विज्ञापन

NEET री-एग्जाम के दौरान कैसे टूटी थी पेपर बॉक्स की सील, डाक विभाग की जांच में होगा खुलासा

NEET री-एग्जाम के दौरान मोतिहारी और दरभंगा में क्वेश्चन पेपर्स और ओएमआर शीट की हैंडलिंग में काफी गड़बड़ी हुई थी. लापरवाही के इस मामले की जांच अब पोस्टल डिपार्टमेंट की तरफ से शुरू हुई है.

NEET री-एग्जाम के दौरान कैसे टूटी थी पेपर बॉक्स की सील, डाक विभाग की जांच में होगा खुलासा
NEET री-एग्जाम के दौरान हुई थी गड़बड़ी

NEET Re-Exam: नीट री-एग्जाम के प्रश्नपत्रों, OMR शीट के हैंडलिंग में गड़बड़ी पर डाक विभाग ने जांच शुरू कर दी है. मोतिहारी और दरभंगा में प्रश्नपत्र और OMR की हैंडलिंग में भारी गड़बड़ी सामने आई थी. मोतिहारी के पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित कलेक्शन सेंटर में एक स्टील बॉक्स को नियमों के विपरीत तोड़ दिया गया था. OMR शीट को नियमों के मुताबिक सील पैक कर एयरपोर्ट नहीं भेजा गया. वहीं दरभंगा में जिस अधिकारी को OMR शीट एयरपोर्ट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसने अपने बदले अपने जूनियर ऑफिसर को भेज दिया. क्योंकि परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR शीट के सीलबंद बक्सों को एयरपोर्ट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग की थी.

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे काम में पोस्टल  अधीक्षक को नोडल ऑफिसर बनाया गया था. इसलिए अब डाक महानिदेशालय ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. डाक महानिदेशालय ने पोस्ट मास्टर जेनरल, नॉर्थ डिवीजन को मामले की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है. मोतिहारी में बॉक्स के सील टूटने के मामले में सहायक निदेशक राहुल रंजन ने मोतिहारी जाकर शुरुआती जांच भी की. 

गड़बड़ी के 48 घंटे बाद कार्बन कॉपी को वायुमार्ग की जगह सड़क मार्ग से केंद्रीय पुलिस बल के जवानों की सुरक्षा में दिल्ली भेजा गया है. दरभंगा में डाक अधीक्षक मुकेश कुमार लश्कर ने अपनी जगह डाक निरीक्षक चितरंजन प्रसाद को OMR शीट के बॉक्स के साथ  एयरपोर्ट भेज दिया था. जबकि चितरंजन इसके लिए अधिकृत नहीं थे. एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनसे बॉक्स लेने से इनकार कर दिया. 

डाक विभाग ने दिखाई सख्ती

नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा हुई थी. परीक्षा में गड़बड़ी न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए थे. फिर भी मोतिहारी और दरभंगा में भारी लापरवाही सामने आई है. इसलिए डाक विभाग सख्त है और अब जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. 

NEET री-एग्जाम की Answer Key जारी, इस हफ्ते तक आ सकता है रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re-Exam 2026, NEET Re-exam, Postal Department News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com