विज्ञापन

NEET री-एग्जाम के जो सवाल हटाए जाएंगे, कैसे मिलेंगे उनके नंबर? जारी होने वाला है रिजल्ट

NEET Re-Exam 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट से पहले छात्रों के मन में सवाल है कि अगर किसी प्रश्न को Final Answer Key में से हटा दिया गया है, तो उसके अंक कैसे दिए जाएंगे.

NEET री-एग्जाम के जो सवाल हटाए जाएंगे, कैसे मिलेंगे उनके नंबर? जारी होने वाला है रिजल्ट

NEET Re-Exam 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट से पहले छात्रों के मन में सवाल है कि अगर किसी प्रश्न को Final Answer Key में से हटा दिया गया है, तो उसके अंक कैसे दिए जाएंगे. इस बार नीट री-एग्‍जाम की प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिसके बाद बोनस अंक को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जानें इस तरह के सवालों पर किस तरह मिलते हैं नबर. 

हटाए गए सवाल के नंबर का क्या होगा

अगर NTA किसी प्रश्न को तकनीकी त्रुटि, गलत प्रश्न, गलत विकल्प या अन्य वैध कारणों से ड्रॉप (Dropped) करता है, तो उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जाता है. ऐसे में उस सवाल के पूरे 4 अंक सभी परीक्षार्थियों को दे दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने- 

- प्रश्न का सही उत्तर दिया हो,
- गलत उत्तर दिया हो,
- कोई अन्य विकल्प चुना हो,
- या प्रश्न को छोड़ा ही क्यों न हो. 

क्या इस बार भी मिलेंगे बोनस अंक?

RE-NEET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है. अगर फाइनल आंसर की में भी यह प्रश्न हटाया जाता है, तो उस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक मिल जाएंगे. इसके लिए अलग से कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. यानी रिजल्‍ट आने से पहले सभी छात्रों के 4 नबंर पक्‍के हो जाएंगे. 

अगर किसी प्रश्न के दो सही उत्तर हों तो क्‍या होता है 

ऐसी स्थिति ड्रॉप किए गए प्रश्न से अलग होती है. अगर किसी सवाल के 2 विकल्प सही पाए जाते हैं, तो केवल उन्हीं उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाते हैं, जिन्होंने उन दोनों सही उत्‍तरों में से किसी एक सही विकल्प का चयन किया होता है. बाकी उम्मीदवारों को इस प्रश्न पर अंक नहीं मिलते हैं. 

RE-NEET 2026 का रिजल्ट कब तक आएगा?

NTA ने संकेत दिया है कि RE-NEET 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, लास्‍ट आंसर-की जारी होने के बाद ही स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्‍ट तैयार की जाएगी. 

क्या बोनस अंक से रैंक पर असर पड़ेगा?

चूंकि ड्रॉप किए गए सवाल के अंक सभी उम्मीदवारों को समान रूप से मिलते हैं, इसलिए इससे मेरिट सूची में बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं रहती है. हालांकि, जिन प्रश्नों में दो सही उत्तर स्वीकार किए जाते हैं, वहां कुछ उम्मीदवारों के स्कोर और रैंक पर असर पड़ सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Re-exam 2026 Result, NEET Re-exam 2026 News, NEET Re-exam 2026 Latest Updates, NEET Re-Exam 2026 Major Updates, NEET Answer Key
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com