विज्ञापन

NTA का लेखा-जोखा: एनटीए में केवल 39 स्थायी पद, फिर कैसे परीक्षाएं कराती है एजेंसी, इस साल NEET, JEE, CUET समेत 12 बड़े एग्जाम्‍स कराए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाएं कराती है. इन परीक्षाओं में NEET UG, JEE Main, CUET, UGC-NET समेत कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं शामिल हैं.

NTA का लेखा-जोखा: एनटीए में केवल 39 स्थायी पद, फिर कैसे परीक्षाएं कराती है एजेंसी, इस साल NEET, JEE, CUET समेत 12 बड़े एग्जाम्‍स कराए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाएं कराती है. इन परीक्षाओं में NEET UG, JEE Main, CUET, UGC-NET समेत कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं शामिल हैं. अब केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि एजेंसी में केवल 39 स्थायी पद हैं और ये सभी प्रतिनियुक्ति (Deputation) के माध्यम से भरे गए हैं. इसके बावजूद NTA ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक 270 से अधिक परीक्षाओं का आयोजन किया है. 

राज्यसभा में सरकार ने क्‍या कहा 

शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि 2018 में स्थापना के बाद से NTA ने 270 से अधिक परीक्षाएं आयोजित की हैं, जिनमें 6.6 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया. एजेंसी सीमित स्थायी पदों के बावजूद संविदा, आउटसोर्स और फील्ड स्तर के कर्मचारियों के सहयोग से देशभर में परीक्षाओं का संचालन करती है. 

NTA में 39 स्थायी पद

सरकार के अनुसार, NTA के 39 स्थायी पद पूरी तरह प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे गए हैं. इनमें डायरेक्टर जनरल, जॉइंट सेक्रेटरी, डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर एवं रिसर्च साइंटिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं. साथ ही एजेंसी को मजबूत करने के लिए 16 अतिरिक्त वरिष्ठ पद भी हैं. 

NTA में 73 संविदा कर्मचारी

स्थायी पदों के अलावा NTA में 73 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं. इनमें कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट, यंग प्रोफेशनल, एडवाइजर और सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं. इसके अलावा 124 आउटसोर्स कर्मचारी डेटा विश्लेषण, कानूनी सहायता, प्रशासनिक कार्य और अन्य सेवाओं में सहयोग देते हैं. 

परीक्षा कराने के लिए किनका सहयोग लेता है NTA 

सरकार ने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान NTA राज्य सरकारों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और अन्य संस्थानों के सहयोग से ऑब्जर्वर, सिटी कोऑर्डिनेटर, सेंटर सुपरिंटेंडेंट तथा राज्य एवं जिला स्तरीय समन्वय समितियों की सेवाएं लेती है. इसी व्यवस्था की मदद से देशभर में बड़े पैमाने पर परीक्षाओं का सफल संचालन किया जाता है. 

इस साल कितनी परीक्षाएं कराई हैं 

संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2026 में अब तक NTA 12 परीक्षाएं आयोजित कर चुकी है, जिनमें 65 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया. 

NEET पेपर लीक से पहले किन बड़े मामलों के लिए बनाए गए फास्ट ट्रैक कोर्ट? देख लीजिए लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTA News, National Testing Agency, National Testing Agency (NTA), NTA Exams 2026, NEET UG 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com