विज्ञापन

Noel Tata Education: ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और INSEAD से मैनेजमेंट, इतने पढ़े-लिखे हैं नोएल टाटा

Noel Tata Education Degree: नोएल टाटा का नाम चर्चा में है, टाटा संस की बोर्ड मीटिंग में उन्होंने अपनी वीटो पावर्स का इस्तेमाल किया है. नोएल टाटा को उनकी शानदार एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के लिए भी जाना जाता है.

Noel Tata Education: ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और INSEAD से मैनेजमेंट, इतने पढ़े-लिखे हैं नोएल टाटा
Noel Tata ने इन विदेशी यूनिवर्सिटीज से की है पढ़ाई

टाटा संस की तरफ से बुलाई गई एक बड़ी बोर्ड मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिसमें एन चंद्रशेखरन की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर फिर वापसी हुई है. इसके अलावा टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर भी फैसला लिया गया, हालांकि नोएल टाटा दोनों ही फैसलों से सहमत नहीं थे और उन्होंने इसे लेकर अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया. ऐसे में एक बार फिर नोएल टाटा का नाम चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि नोएल टाटा कौन हैं और उन्होंने किन विदेशी यूनिवर्सिटीज से अपनी पढ़ाई पूरी की है. 

कौन हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन और रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. उन्हें बिजनेस सेक्टर के दिग्गजों में गिना जाता है. हालांकि नोएल टाटा सिर्फ अपने कॉर्पोरेट अनुभवों के लिए नहीं, बल्कि अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई देश और विदेश के नामी संस्थानों से पूरी की है. 

यूके से ली ग्रेजुएशन की डिग्री

नोएल टाटा ने ब्रिटेन (UK) की प्रतिष्ठित ससेक्स यूनिवर्सिटी (University of Sussex) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. उन्होंने यहां इकोनॉमिक्स और बिजनेस से जुड़े विषयों में अपनी पढ़ाई पूरी की, जिसने उन्हें बिजनेस और कॉरपोरेट जगत की बुनियादी समझ दी.

हालांकि नोएल यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस डिग्री के बाद फ्रांस के मशहूर बिजनेस स्कूल INSEAD में दाखिला लिया और यहां से एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट कोर्स किया. इस इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) ने उन्हें ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट और लीडरशिप की गहरी समझ दी, जिसके बाद वो इस सेक्टर के दिग्गज बने. 

रतन टाटा के बाद मिली जिम्मेदारी

नोएल टाटा को रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई. वो पहले इस ट्रस्ट के एक ट्रस्टी के तौर पर काम कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनाया गया. नोएल को उनके शांत रवैये के लिए जाना जाता है और वो सुर्खियों में रहना पसंद नहीं करते हैं. इससे पहले आखिरी बार उनकी इतनी चर्चा चेयरमैन बनने के बाद हुई थी. 

ये भी पढ़ें - 'यूपी में नौकरी कर रहे 10 हजार शिक्षक बाहर हो जाएंगे'... 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में लटकी तलवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noel Tata Education, Noel Tata, Who Is Noel Tata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com