विज्ञापन

FMGE 2026 से पहले NMC ने खोला Eligibility Certificate पोर्टल, इस डेट तक करें आवेदन वरना अटक सकता है फॉर्म

NMC के अनुसार, आने वाले महीनों में National Board of Examinations in Medical Sciences द्वारा Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) Screening Test आयोजित किया जा सकता है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों के लिए Eligibility Certificate आवश्यक है, वे इसके बिना FMGE के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.

FMGE 2026 से पहले NMC ने खोला Eligibility Certificate पोर्टल, इस डेट तक करें आवेदन वरना अटक सकता है फॉर्म
NMC ने उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है.

FMGE Eligibility Certificate 2026:  National Medical Commission (NMC) के Ethics & Medical Registration Board (EMRB) ने Eligibility Certificate (EC) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस फिर से शुरू करने की घोषणा की है. यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए दिया गया है जो पहले किसी वजह से आवेदन नहीं कर सके थे. NMC के अनुसार, आने वाले महीनों में National Board of Examinations in Medical Sciences द्वारा Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) Screening Test आयोजित किया जा सकता है.

ऐसे में जिन कैंडिडेट्स के लिए Eligibility Certificate जरूरी है, वे इसके बिना FMGE के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.

FMGE एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट 2026 नोटिस

कब से करें आवेदन

नोटिस के मुताबिक Eligibility Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 01 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से खुल जाएगा. उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे. आवेदन NMC के ऑफिशियल पोर्टल https://application.nmc.org.in/register के माध्यम से करना होगा.

इस बात का रखें ध्यान

NMC ने कैंडिडेट्स को आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. आयोग ने कहा है कि फॉर्म उम्मीदवार खुद भरें और किसी और से न भरवाएं. आवेदन के दौरान भरने वाली सभी जानकारियों का ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स से मिलान कर लेना चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह की गलती न हो.

इन लोगों को दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं

इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपना एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल का उपयोग करने की सलाह दी गई है. अगर आवेदन में कोई कमी पाई जाती है तो उसकी सूचना इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही Eligibility Certificate के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.

NMC ने यह भी बताया कि आवेदन की स्थिति से जुड़ी जानकारी eligibility.regn@nmc.org.in और eligibility@nmc.org.in पर प्राप्त की जा सकती है. हालांकि इसके लिए आवेदन के समय प्राप्त File Tracking Number देना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ेंक्या है NEET PG 2026 की मार्किंग स्कीम, Negative Marking और टाई-ब्रेकिंग नियम ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com