विज्ञापन

'चिकनी चमेली' गाने पर चल रहा था डांस, NIT दुर्गापुर की प्रोफेसर ने आकर लगा दी क्लास

NIT Durgapur Dance Controversy: NIT दुर्गापुर में कुछ छात्र इंट्रोडक्शन इवेंट में डांस कर रहे थे, इस दौरान अचानक एक महिला प्रोफेसर वहां पहुंचीं और उन्होंने छात्रों की जमकर क्लास लगा दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

'चिकनी चमेली' गाने पर चल रहा था डांस, NIT दुर्गापुर की प्रोफेसर ने आकर लगा दी क्लास
NIT दुर्गापुर का वीडियो वायरल

स्टेज पर 'चिकनी चमेली' गाना चल रहा था और उस गाने पर स्टूडेंट्स थिरक रहे थे, तभी प्रोफेसर की एंट्री होती है और पूछा जाता है कि ये सब करने की परमिशन किसने दी? दुर्गापुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में कुछ ऐसा ही नजारा देखे को मिला. यहां छात्रों के एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड गानों पर परफॉर्मेंस को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इवेंट का एक वीडियो सामने आने के बाद कैंपस में ऐसी चीजों की इजाजत को लेकर नई बहस छिड़ गई है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस पर रिएक्ट भी खूब कर रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?

ये घटना 22 अगस्त 2026 को आयोजित छात्रों के प्रवेश कार्यक्रम के दूसरे दिन की बताई जा रही है. कार्यक्रम में छात्रों ने ‘चिकनी चमेली', ‘बेबी डॉल' और ‘शीला की जवानी' जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर डांस किया. इसके अलावा कार्यक्रम में कॉमेडी और मनोरंजन से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी शामिल थे. इवेंट के दौरान जब छात्रों का एक ग्रुप मंच पर परफॉर्म कर रहा था और अन्य छात्र उनका उत्साह बढ़ा रहे थे, तभी एक प्रोफेसर ने हस्तक्षेप किया. प्रोफेसर ने छात्रों से सवाल किया कि क्या उनकी इस परफॉर्मेंस के लिए पहले से इजाजत दी गई थी?

प्रोफेसर ने पूछे सवाल

वीडियो में प्रोफेसर को छात्रों से उनकी परफॉर्मेंस के बारे में बार-बार सवाल करते हुए सुना जा सकता है. इसी दौरान प्रोफेसर की आपत्ति के बाद छात्रों की परफॉर्मेंस को रोक दिया गया. घटना के बाद एनआईटी दुर्गापुर कैंपस में ऐसे तमाम इवेंट्स में अनुशासन, मर्यादा और इजाजत को लेकर तर्क-वितर्क शुरू हो गया है. खास तौर पर ‘चिकनी चमेली' जैसे गानों पर परफॉर्म करने को लेकर कॉलेज परिसर में ही अलग-अलग राय सामने आ रही हैं.

इस पूरे मामले पर एनआईटी दुर्गापुर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. संस्थान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग कमेंट्स में अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोग छात्रों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ प्रोफेसर को सही ठहरा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - IITs में पिछले पांच सालों में कितने छात्रों की हुई मौत? दिल्ली केस के बीच देख लीजिए आंकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIT Durgapur, Viral Video, NIT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com