विज्ञापन

CBSE के बाद अमेरिकी एजेंसी के सिस्टम में सेंध, निसर्ग अधिकारी को मिला ये बड़ा सम्मान

Nisarga Adhikary US DOJ Hall of Fame: 19 साल के निसर्ग अधिकारी सीबीएसई के पोर्टल में कई तरह की गंभीर खामियां उजाकर करने के बाद चर्चा में आए थे, अब उन्होंने अमेरिकी एजेंसी के सिस्टम में कई खामियां खोजकर निकाली हैं.

CBSE के बाद अमेरिकी एजेंसी के सिस्टम में सेंध, निसर्ग अधिकारी को मिला ये बड़ा सम्मान
निसर्ग अधिकारी को अमेरिका ने दिया बड़ा सम्मान

CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) की पोल खोलने वाले एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी को अब एक और बड़ा तोहफा मिला है. उन्हें अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) के साइबर सिक्योरिटी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. इससे पहले निसर्ग अधिकारी को आईआईटी कानपुर ने थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के तौर पर नौकरी दी थी. फिलहाल वो आईआईटी के सिस्टम में खामियां पता करने का काम कर रहे हैं. इस 19 साल के युवा ने अमेरिका की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी के सिस्टम में कमियों की पहचान की थी, जिसके बाद उन्हें ये खास सम्मान मिला है. 

अमेरिका ने भी माना लोहा

सीबीएसई के पोर्टल की पोल खोलने वाले निसर्ग अधिकारी के टैलेंट को देखते हुए IIT ने उन्हें जॉब का ऑफर दिया था, जिसके बाद अब अमेरिका में भी उन्होंने अपना लोहा मनवाया है. निसर्ग अधिकारी ने यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के लॉ इंफोर्समेंट सिस्टम में गंभीर सुरक्षा खामियां निकाली थीं. बाद में अमेरिकी एजेंसी ने इसकी जांच की और इसे सही पाया. करीब एक हफ्ते बाद तमाम तरह की खामियों को ठीक कर लिया गया. इसके साथ ही निसर्ग अधिकारी को ऑफिशियल एक्नॉलेजमेंट पर क्रेडिट देकर सम्मानित किया गया. 

हालांकि निसर्ग अधिकारी को इस काम के लिए कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया गया है, लेकिन अमेरिका के न्याय विभाग के हॉल ऑफ फेम में शामिल होना ही उनके लिए  काफी बड़ा सम्मान है. दुनिया के चुनिंदा इंजीनियर्स और हैकर्स को ये मौका मिलता है. 

सिक्योरिटी में कमी का ऐसे लगाया पता

निसर्ग अधिकारी ने अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) की वेबसाइट को ब्राउज किया, इस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी चेक के लिए खुद के बनाए कस्टम स्क्रिप्ट्स का इस्तेमाल किया और पता लगाया कि सिस्टम में क्या खामियां हैं. इसकी जानकारी उन्होंने डिपार्टमेंट को दी और फिर इस सुरक्षा चूक के बारे में पता लगाया गया. DoJ के अलावा निसर्ग ने अमेरिका के रक्षा विभाग के सिस्टम में भी सिक्योरिटी में कमियां उजाकर कीं. 

कौन हैं निसर्ग अधिकारी?

निसर्ग अधिकारी 19 साल के एक एथिकल हैकर हैं, जिन्होंने CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल में कई तरह की खामियों को उजागर कर दिया था. उन्होंने पता लगाया कि बिना विरिफिकेशन के छात्रों की आंसर शीट्स तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. ये खुलासा होते ही उनकी हर तरफ चर्चा होने लगी और कई जगह उनके इंटरव्यू लिए गए. बाद में IIT ने उन्हें थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के तौर पर हायर कर लिया. 

ये भी पढ़ें - IIT कानपुर और हार्वर्ड से पढ़े हैं ज्ञानेश कुमार, IAS के तौर पर ऐसा रहा करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nisarga Adhikary IIT Kanpur, Nisarga Adhikary, Hall Of Fame
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com