विज्ञापन

NEET Result 2026: टॉपर्स से लेकर पास प्रतिशत और कटऑफ तक, नीट रिजल्ट की 11 बड़ी बातें

NTA ने NEET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं नीट परीक्षा के इस परिणाम की टॉपर्स से लेकर पास प्रतिशत तक, वो 11 बड़ी बातें जानिए, जो हर स्टूडेंट्स को जाननी चाहिए.

NEET Result 2026: टॉपर्स से लेकर पास प्रतिशत और कटऑफ तक, नीट रिजल्ट की 11 बड़ी बातें
यह प्रतिष्ठित परीक्षा देश-विदेश के शहरों में कुल 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की गई थी.

NEET UG Result 2026 Key Highlights: मेडिकल की दुनिया में करियर बनाने वाले देश के करीब 20 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट में सबसे खूबसूरत और हैरान करने वाली बात यह रही कि 93 प्रतिशत फ्रेशर्स ने पहली ही बार में इस कठिन परीक्षा को क्रैक कर लिया. इतना ही नहीं, 58 फीसदी से ज्यादा लड़कियों ने इस परीक्षा को पासकर एक नया इतिहास रच दिया है. इसके अलावा और क्या कुछ खास रहा नीट यूजी रिजल्ट 2026 में आइए समझते हैं 11 प्वाइंट्स में...

नीट यूजी की 11 बड़ी बातें 

1- कुल सफल उम्मीदवार 

परीक्षा में शामिल हुए करीब 20 लाख छात्रों में से 11.21 लाख उम्मीदवार पास हुए हैं.

2- समय पर रिजल्ट 

काउंसलिंग और मेडिकल एडमिशन में देरी न हो, इसलिए NTA ने परिणाम वक्त पर जारी किए हैं.

3- लड़कियों का जलवा

सफल होने वाले कुल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं.

4- जॉइंट टॉपर्स

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है.

5- फ्रेशर्स का कमाल

690 से अधिक अंक पाने वाले 138 टॉपर्स में से 93 फीसदी छात्रों ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की.

6- 99% टॉपर्स 17 से 19 साल के बीच

बता दें कि इस साल नीट यूजी रिजल्ट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 99 फीसदी टॉपर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है.

7- यूपी नंबर वन

नीट यूजी 2026 रिजल्ट में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं. यहां से 1.7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है.

8- दूरदराज के क्षेत्रों का दम

लद्दाख की जिग्मेत 530 अंक हासिल करके और लक्षद्वीप की फहमिदा 573 नंबर से अपने राज्यों की टॉपर बनीं हैं.

9- अंकों का गणित

700 से अधिक अंक पाने वाले 19 उम्मीदवार हैं, 650 से अधिक नंबर हासिल करने वाले 1,492 स्टूडेंट हैं, जबकि 600 से अधिक की ब्रैकेट में 10,160 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है.

10- मल्टीलिंग्वल एग्जाम

देश-विदेश के 5,440 केंद्रों पर करीब 20 लाख छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी. छात्रों की सुविधा के लिए इस परीक्षा को 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित किया गया था.

11- कटऑफ गया इतना

रीनीट-यूजी-2026 के परीक्षा परिणाम के अनुसार जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की कटऑफ में 69-अंकों की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें- NEET UG में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों ने किया टॉप, देख लीजिए पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com