विज्ञापन

NEET OMR शीट में गड़बड़ी का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 6 छात्रों की याचिका पर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट NEET एग्जाम देने वाले उन 6 छात्रों की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिन्होंने OMR शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि परीक्षा के दौरान OMR शीट में जो उत्तर भरे थे, वे NTA की ओर से दिखाई जा रही OMR कॉपी से अलग हैं.

NEET OMR शीट में गड़बड़ी का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 6 छात्रों की याचिका पर होगी सुनवाई
इस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET के छह छात्रों की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जताई है, जिसमें OMR शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा के दौरान OMR शीट में जो उत्तर भरे थे, वे अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से दिखाई जा रही OMR कॉपी से अलग हैं. छात्रों के वकील ने CJI सूर्य कांत की पीठ को बताया कि सभी छह अभ्यर्थियों के 600 से 650 से अधिक अंक हैं और उन्होंने कई ईमेल भेजने के साथ-साथ NTA कार्यालय जाकर भी शिकायत की. लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली.

जल्द होगी सुनवाई

वकील ने यह भी दावा किया कि NTA के एक अधिकारी ने उनसे कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएं. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पूछा कि मामले में इतनी जल्द सुनवाई की आवश्यकता क्यों है. इस पर वकील ने कहा कि NEET काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए मामले की जल्द सुनवाई जरूरी है.

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 Counselling: MCC ने जारी किया वीडियो ट्यूटोरियल, रजिस्ट्रेशन से पहले उम्मीदवारों को देखने की सलाह

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने पूछा कि जब OMR शीट आपत्तियों के लिए अपलोड की गई थी, तब क्या छात्रों ने कोई आपत्ति दर्ज कराई थी. इस पर वकील ने जवाब दिया कि उस समय OMR शीट में कोई विसंगति नहीं थी और बाद में NTA की ओर से दिखाई गई OMR कॉपी में अंतर सामने आया. सभी पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.

बता दें कि इसी तरह का एक मामला बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ में भी आया था. कुछ छात्रों ने आरोप लगाया था कि ओएमआर शीट में गड़बड़ी हुई है. कोर्ट में छात्र का दावा पूरी तरह से गलत साबित हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG, NEET UG Result, NEET UG OMR Sheet Irregularity, Neet Ug Supreme Court, Neet Omr Sheet Error
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com