विज्ञापन

NEET छात्रों को मिलेगा अपने पसंद का शहर चुनने का मौका, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार कहा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अगले साल से यह परीक्षा 'कंप्यूटर-आधारित टेस्ट' (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे परीक्षा में दोबारा किसी भी तरह की धांधली नहीं होने देंगे.

NEET छात्रों को मिलेगा अपने पसंद का शहर चुनने का मौका, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
हम छात्रों की फीस वापस करेंगे: शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नीट- यूजी 2026 परीक्षा लीक मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, नीट-यूजी री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है. 14 जून तक इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. छात्रों को NEET-UG परीक्षा के लिए पसंदीदा शहर चुनने का मौका दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा, "हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है और सरकार उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों के प्रति संवेदनशील है. इस बार हम किसी भी तरह की धांधली नहीं होने देंगे. सरकार आपके साथ है. परीक्षा रद्द करने के फैसले पर शिक्षा मंत्री ने कहा, हमें राष्ट्रहित में एक कठिन फैसला लेना पड़ा. हमें बहुत दुख है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि 'गेस पेपर्स' की आड़ में प्रश्न बाहर चले गए. जिसके कारण केंद्र ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला किया.

"NEET परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी"

शिक्षा मंत्री ने कहा, NTA पूरी तरह से जवाबदेह है. NTA का गठन सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर किया गया है और यह हर साल लगभग 1 करोड़ छात्रों की परीक्षा आयोजित करता है. हम NTA में 0 गलतियां सुनिश्चित करेंगे. शिक्षा मंत्री ने कुछ सुधारों की भी घोषणा की. साथ ही कहा, हम छात्रों की फीस वापस करेंगे. आने वाली परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. अगले साल से, परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत करने और अनियमितताओं को रोकने के प्रयासों के तहत, NEET परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएगी. NTA छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर दोबारा चुनने की अनुमति देगा.

परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाई गई

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, छात्रों की सुविधा और समय की कमी को ध्यान में रखते हुए, NTA ने परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाने का फ़ैसला किया है. जो परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी, वह अब शाम 5:15 बजे तक चलेगी. भारत सरकार राज्यों से परिवहन के बारे में बात करेगी, और मैं भी व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा ताकि छात्रों को कम से कम मुश्किलों का सामना करना पड़े. परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Re-exam Date, NEET UG Re-exam Admit Card, NEET UG Re-exam City, Dharmendra Pradhan NTA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com