विज्ञापन

कब तक आएगा एडमिट कार्ड, कैसे रिफंड होगी फीस? NEET छात्रों के लिए शिक्षा मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान

NEET Re-Exam Rules: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई तरह के ऐलान किए हैं. उन्होंने बताया कि अगले साल से परीक्षा लेने का पूरा तरीका ही बदल दिया जाएगा. साथ ही इस साल बच्चों की फीस रिफंड कर दी जाएगी.

कब तक आएगा एडमिट कार्ड, कैसे रिफंड होगी फीस? NEET छात्रों के लिए शिक्षा मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान
NEET Re-Exam को लेकर शिक्षा मंत्री के बड़े ऐलान

NEET Re-Exam Rules: देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET UG को लेकर आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सामने आए हैं और उन्होंने तमाम तरह की जानकारी दी. साथ ही ये भी बताया कि छात्रों को क्या करना है. पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद से ही लाखों छात्र परेशान थे. अब शिक्षा मंत्री ने बताया है कि छात्रों के एडमिट कार्ड कब तक जारी किए जाएंगे और अगले साल से इस परीक्षा में क्या-क्या बदल जाएगा. 

NEET एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री के बड़े ऐलान

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 21 जून की परीक्षा के लिए 14 जून तक एडमिट कार्ड मिल जाएगा. 
  • एग्जाम सेंटर तक आने में छात्रों को मदद की जाएगी, इसके लिए राज्यों के साथ बातचीत कर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करेंगे. 
  • छात्रों को अपना नजदीकी एग्जाम सेंटर चुनने का मौका दिया जाएगा, इसके लिए विंडो खुली रहेगी. 
  • छात्रों ने जो फीस दी है, उसे रिफंड किया जाएगा और दूसरे एग्जाम के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी. 
  • अगले साल से ओएमआर शीट वाला फॉरमेट हटाकर, ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. यानी पेपर लीक का खतरा काफी कम होगा. 
  • परीक्षा के समय को 15 मिनट बढ़ाया गया है, अब परीक्षा दो बजे से लेकर 5:15 तक परीक्षा होगी. 
  • एनटीए में सुधार की जरूरत है, 2024 के लूपहोल्स को ठीक किया था, लेकिन उसके बाद भी अब ये हुआ है. इसीलिए सुधार किया जाएगा. 
  • एनटीए ही पेपर लीक का जिम्मेदार होगा, सीबीआई को कहा गया है कि चाहे वो कोई भी हो, एनटीए के अंदर या फिर बाहर, आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी. 

एनटीए को हटाने पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?

एनटीए को हटाने की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि, देश में अलग-अलग जगहों पर तमाम एजेंसी काम कर रही है, वहां भी ब्रीच हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी बनाने के लिए कहा था, जिसके बाद एनटीए को बनाया गया. सवाल ये है कि व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए. ये एक व्याधि है, जो किसी भी एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती की तरह है. 

जब शिक्षा मंत्री से पूछा गया कि छात्रों पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू होता है और उनके मंगलसूत्र तक उतार दिए जाते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि छात्र कैसे बिना तनाव के परीक्षा दें, इस पर सुधार किया जाएगा. छात्रों को प्रताड़ित न किया जाए, इसकी व्यवस्था की जाएगी, लेकिन जरूरी सुरक्षा चेकिंग तो अनिवार्य है. 

NTA के अंदर से ही हुआ NEET 2026 पेपर लीक? CBI ने दिल्ली कोर्ट में किया बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com