विज्ञापन

NEET से लेकर JEE जैसी परीक्षाएं करवाने वाली एजेंसी NTA का चीफ कौन है? देख लीजिए नाम

NTA Chairman: नीट यूजी 2026 एग्जाम को रद्द कर दिया गया है, ऐसे में एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक बार फिर चर्चा में है. इसी बीच देशभर में लोग जानना चाहते हैं कि नीट, जेईई और CUET जैसी बड़ी परीक्षाएं कराने वाली एजेंसी का प्रमुख कौन है.

NEET से लेकर JEE जैसी परीक्षाएं करवाने वाली एजेंसी NTA का चीफ कौन है? देख लीजिए नाम
NTA को कौन चलाता है?

NTA Chairman: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG 2026) एक बार फिर चर्चा में है. गेस पेपर, व्हाट्सऐप पर वायरल सवाल और कोचिंग नेटवर्क से जुड़े सवालों के बीच परीक्षा रद्द हो चुकी है. राजस्थान में SOG इस मामले की जांच कर रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है. इसी बीच बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि NEET, JEE और CUET जैसी बड़ी परीक्षाएं कराने वाली एजेंसी NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) का चीफ कौन है. आइए जानते हैं उनका नाम और करियर.

NEET विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया NTA

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर इस समय देशभर में बहस चल रही है. राजस्थान में कथित गेस पेपर और सवालों के मिलान को लेकर विवाद खड़ा हुआ है. पहले एनटीए ने इसे पेपर लीक नहीं माना था, लेकिन अब परीक्षा को ही रद्द कर दिया गया है. छात्र परीक्षा सिस्टम में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.

NEET UG 2026 Cancelled LIVE Updates: पेपर लीक के बाद NEET UG परीक्षा रद्द, क्या दोबारा भरना होगा फॉर्म?

NTA क्या है और क्यों इतनी अहम है

NTA का पूरा नाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी है. यह देश की बड़ी प्रवेश परीक्षाएं कराने वाली सरकारी एजेंसी है. मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग और यूनिवर्सिटी एडमिशन तक करोड़ों छात्रों का भविष्य इसी एजेंसी की परीक्षाओं से जुड़ा होता है. नीट यूजी, जेईई मेन, CUET, यूजीसी नेट जैसी कई बड़ी परीक्षाएं NTA करवाती है. यह एजेंसी शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के तहत काम करती है.

NTA के चेयरमैन कौन हैं

इस समय NTA के चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार जोशी हैं. उनके पास अगस्त 2023 में इसकी जिम्मेदारी है. वह इससे पहले UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ऐसे में उन्हें देश के एग्जाम सिस्टम और भर्ती प्रक्रियाओं का लंबा एक्सपीरिएंस माना जाता है.

प्रो. प्रदीप जोशी ने कौन सी पढ़ाई की है

प्रो. प्रदीप कुमार जोशी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं. उनकी पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई. उन्होंने कॉमर्स विषय में पढ़ाई की और बाद में उसी क्षेत्र में रिसर्च भी किया. बताया जाता है कि उनके पिता बैंक में नौकरी करते थे और शुरुआती दौर से ही पढ़ाई का माहौल घर में था.

टीचर से लेकर एनटीए चीफ तक का सफर

प्रो. जोशी ने अपने करियर की शुरुआत टीचर के तौर पर की थी. वह काफी समय तक बरेली कॉलेज के कॉमर्स विभाग में पढ़ाते रहे. इसके बाद उन्होंने कई यूनिवर्सिटी और प्रशासनिक संस्थानों में बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं. वह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे. साल 2015 से 2020 तक उन्होंने UPSC चेयरमैन के रूप में काम किया. इसके बाद 2023 में उन्हें NTA का चेयरमैन बनाया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com