विज्ञापन

'अगर परीक्षा रद्द नहीं होती तो अन्याय हो सकता था', NEET UG एग्जाम रद्द होने पर NDTV से बोले आनंद कुमार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के बाद नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया है. इसके बाद छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. छात्र 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं. इस बीच सुपर-30 वाले आनंद कुमार ने NDTV से खास बातचीत में परीक्षा रद्द किए जाने को सही फैसला बताया है.

NEET UG परीक्षा रद्द किए जाने पर सुपर-30 वाले आनंद सर ने क्या कुछ कहा?
  • नीट यूजी परीक्षा 3 मई को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई, जिसमें 22 छात्र शामिल थे.
  • सुपर 30 के आनंद कुमार ने छात्रों को धैर्य बनाए रखने और अपनी कमियों को सुधारने की सलाह दी.
  • आनंद कुमार ने कोचिंग माफिया और शिक्षा के व्यवसायीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए सख्त नियमों की मांग की.
नई दिल्ली:

NEET UG Exam 2026: इसी महीने 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई है. इस परीक्षा में 22 छात्र छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी. परीक्षा रद्द किए जाने के कारण छात्रों में निराशा साफ दिख रही है, लेकिन इस बीच सुपर 30 के आनंद कुमार ने छात्रों को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में घबराने की नहीं बल्कि धैर्य रखने की जरूरत है. अगर परीक्षा रद्द नहीं होती तो अन्याय हो सकता था, इसलिए इसे सही फैसला मानते हुए आगे की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए.आनंद कुमार ने कहा कि छात्रों को इस समय अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने पर फोकस करना चाहिए और अगली परीक्षा के लिए मजबूत तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई की है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

सिस्टम में सुधार जरूरी, मेहनती छात्रों का हक नहीं मारा जाना चाहिएः आनंद कुमार

सुपर-30 के फाउंटर आनंद कुमार ने आगे कहा कि कोचिंग माफिया और शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर भी उन्होंने चिंता जताई और सख्त नियमों की मांग की. उनके मुताबिक सिस्टम में सुधार जरूरी है, ताकि मेहनती छात्रों का हक न मारा जाए. अंत में उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि निराश न हों, मेहनत जारी रखें और रिवीजन पर ध्यान दें. 

'पेपर लीक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए'

आनंद कुमार ने यह भी कहा कि पेपर लीक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे लोग बचे नहीं, ऐसी व्यवस्था बनानी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है. कोचिंग सेंटरों पर पढ़ाई के लिए सेल्स की एक टीम होती है, मार्केटिंग की एक टीम होती है. सोचिए पढ़ाई के बदले कोचिंग सेटरों में किस हद तक व्यापार आ गया है. 

परीक्षा तुरंत रद्द हुई, यह अच्छी बातः आनंद कुमार

आनंद कुमार ने यह भी माना कि परीक्षा तुरंत रद्द की गई है. यह अच्छी बात है. यदि यह लंबा खींचता तो मामला गंभीर हो सकता था. उनका मानना है कि अगली परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी और जो छात्र फोकस बनाए रखेंगे, वही आगे सफलता हासिल करेंगे.उन्होंने छात्रों से यही सुझाव दिया 2-4 दिनों में सब कुछ जल्द क्लियर हो जाएगा, ऐसे में अभी रिविजीन में जुट जाईए.  

यह भी पढ़ें - NEET UG परीक्षा रद्द होने पर क्या कुछ हो रहा है... पढ़ें पल-पल के अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Exam, NEET UG Exam 2026, Anand Kumar, NEET Paper Leak Solution, Super 30 Anand Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com