विज्ञापन

NEET UG Counselling 2026: Round-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

NEET UG Counselling 2026 Round 2 Schedule जारी हो गया है. रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को आएगा. जानें महत्वपूर्ण तारीखें, चॉइस फिलिंग और पूरी प्रक्रिया.

NEET UG Counselling 2026: Round-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद MCC 9 और 10 सितंबर को सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी करेगा.

NEET UG Counselling 2nd Round Schedule Released 2026 : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 के दूसरे राउंड (Round 2) का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में अब उन स्टूडेंट्स की तैयारी तेज हो गई है, जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी या बेहतर कॉलेज और कोर्स की उम्मीद में दूसरे राउंड में शामिल होना चाहते हैं. MCC शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रोसेस 03 सितंबर 2026 से शुरू होगी. कैंडिडेट 08 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं कॉलेज और कोर्स सिलेक्शन  की प्रोसेस यानी चॉइस फिलिंग 03 सितंबर से 09 सितंबर तक चलेगी.

11 सितंबर को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद MCC 09 और 10 सितंबर को सीट अलॉटमेंट प्रोसेस पूरी करेगा. इसके बाद 11 सितंबर 2026 को Round-2 Seat Allotment Result घोषित किया जाएगा.

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रोसेस पूरी करनी होगी. इसके बाद 19 सितंबर को शामिल हुए कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन किया जाएगा.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

कैंडिडेट्स MCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राउंड-2 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन के दौरान जरूरी जानकारी भरनी होगी, काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स का सिलेक्शन करना होगा.

चॉइस फिलिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

MCC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि चॉइस भरने से पहले राउंड-2 की सीट मैट्रिक्स को अच्छी तरह देख लें. कॉलेज और कोर्स का सिलेक्शन  अपनी प्रायोरिटी के अनुसार करें.

साथ ही, निर्धारित समय के भीतर चॉइस लॉक करना बेहद जरूरी है. अगर कोई उम्मीदवार चॉइस लॉक नहीं करता है, तो काउंसलिंग सिस्टम तय समय सीमा खत्म होने के बाद उसे खुद लॉक कर देगा. चॉइस लॉकिंग की समय समाप्त होने के बाद किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगी.

फाइनल सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार द्वारा भरी गई पसंद, सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग के लागू नियमों के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को ध्यान से करें.

यह भी पढ़ें- यूपी ने MBBS-BDS स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25 हजार किया, जानें किन राज्यों में है सबसे ज्यादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com