नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट रिएग्जाम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. ऐसे में परीक्षा के एडमिट कार्ड (NEET Hall Ticket) अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड (NEET Hall Ticket) चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
कहां और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
NTA नीट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करेगा. इस बार छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर परीक्षा का समय 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट तय किया गया है. परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'NEET UG Admit Card 2026 Link' पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक करके डाउनलोड कर लें.
- फिर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लीजिए.
भारतीय वायु सेना क्वेश्चन पेपर पहुंचाएगी
इस बार सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त कदम उठाए हैं. पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) को प्रश्न पत्र सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा जहां पेपर तैयार हो रहे हैं, वहां स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्टवॉच जैसे डिजिटल डिवाइस ले जाने पर पूरी पाबंदी है. सात ही परीक्षा खत्म होने तक उस जगह की इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह बंद कर दी गई है.
यही नहीं पेपर बनाने वाले एक्सपर्ट्स और स्टाफ को परीक्षा पूरी होने तक लॉकडाउन यानी बाहरी दुनिया से अलग रखा गया है. वहीं, गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें खास ख्याल
- परीक्षा वाले दिन छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य सरकारी पहचान पत्र) लेकर जाना जरूरी होगा.
- एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो और सेंटर की जानकारी अच्छे से चेक कर लीजिए.
- सेंटर के अंदर किसी भी तरह की स्टेशनरी (जैसे कैलकुलेटर, राइटिंग पैड), इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्टवॉच) और पर्सनल सामान (पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी) ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
- एंट्री गेट पर सभी छात्रों की मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी ली जाएगी.
बता दें कि NTA पहले ही सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर चुका है, जिससे छात्रों को उनके परीक्षा वाले शहर की जानकारी मिल गई है.
यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak Check: क्या फिर लीक हुआ नीट का पेपर? PIB फैक्ट चेक ने बताया वायरल दावे का सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं